Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026: नीतीश राणा के ऊपर चला BCCI का चाबुक, अंपायर से पंगा लेने पर मिली कड़ी सजा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अनुशासन का डंडा एक बार फिर चला है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैदान पर अंपायरों से उलझना दिल्ली के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा को भारी पड़ गया है।

विवाद की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में हुई। क्रीज पर मौजूद ट्रिस्टन स्टब्स चेन्नई की उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से परेशान थे और उन्होंने अपने 'ग्रिप' को बेहतर करने के लिए दस्ताने बदलने की मांग की, अंपायर ने ऐसा करने से मना कर दिया।

nitish rana

मैदानी अंपायरों ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया। अंपायरों का तर्क था कि आईपीएल के नियमों के अनुसार, बिना किसी ठोस कारण या ओवर खत्म हुए बीच में उपकरण बदलना खेल की गति को बाधित करता है।

नीतीश राणा को सुनाई सजा

उन्हें लेवल-1 के अपराध (धारा 2.3) के तहत दोषी माना गया, जिसे राणा ने स्वीकार कर लिया है। नीतीश राणा की मैच फीस का 25 प्रतिशत हिस्सा काटने के अलावा एक डीमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। आगे इस मामले पर अब कोई सुनवाई नहीं होगी।

दस्ताने न मिलने की झुंझलाहट स्टब्स के खेल पर साफ दिखी और वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद डग-आउट में बैठे नीतीश राणा अपना आपा खो बैठे। राणा और हेड कोच हेमांग बदानी बाउंड्री पर मौजूद चौथे अंपायर के पास जाकर बहस करने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक राणा ने बहस के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

CSK के कप्तान पर भी जुर्माना

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि जीतने वाली टीम CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सजा से बच नहीं पाए। उनकी टीम ने निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए, जिसके कारण स्लो ओवर रेट के लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+