SRH IPL 2026: काव्या मारन ने जारी की हैदराबाद की रिलीज लिस्ट, 8 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
SRH IPL 2026 Retained Players List: सनराइजर्स हैदराबाद शायद इस आईपीएल में नीलामी में बड़ी रकम लेकर जाने का प्रयास करेगी। रिटेंशन लिस्ट से कुछ बड़े नामों को हटाने पर हैदराबाद के पर्स में बड़ी राशि आएगी। इससे नीलामी में धाकड़ प्लेयर्स के ऊपर बोली लगाने में सुविधा रहेगी।
मोहम्मद शमी को इस टीम ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शमी को पिछले सीजन 10 करोड़ में खरीदा गया था लेकिन प्रदर्शन खराब ही रहा था। फिटनेस को लेकर भी समस्या रही थी। इस बार शमी को ट्रेड करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ शामिल किया है।

शमी के अलावा जिन प्लेयर्स को रिलीज करने की खबर है, उनमें हेनरिक क्लासेन का नाम सबसे ऊपर । क्लासेन को पिछले सीजन ही 23 करोड़ में रखा गया था। तमाम खबरों के बाद क्लासेन को फिर से टीम में मौका मिला है और उनको रिटेन किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने दो स्पिनरों को बाहर किया गया है। दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों ही लेग स्पिनर हैं। एडम जम्पा और राहुल चाहर हो बाहर किया गया है। इस तरह शमी, जम्पा और राहुल चाहर हैदराबाद से रिलीज होने वाले बड़े प्लेयर्स में गिने जा सकते हैं। अन्य सभी खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं, इनमें ईशान किशन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
SRH की रिलीज लिस्ट (Sunrisers Hyderabad Release List)
अभिनव मनोहर, अथर्व तायड़े, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा
हैदराबाद ने इन प्लेयर्स को किया रिटेन
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी












Click it and Unblock the Notifications