DHONI के लिए साईं बाबा के दरबार पहुंचीं साक्षी और जीवा, मत्था टेक मांगी ये खास मन्नत? VIDEO

IPL 2026, MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपने चहेते महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर गहरी चिंता में हैं। चेन्नई की टीम केकेआर और दिल्ली को हराकर वापस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। लेकिन माही के फैंस बेसब्री से उनके मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं।

शिरडी के दरबार में साक्षी-जीवा (IPL 2026, MS Dhoni Video)

धोनी फिलहाल मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं और इसी बीच उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की शिरडी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी की चोट के बीच उनके परिवार का एक वीडियो सामने आया है। साक्षी और जीवा ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। फैंस का मानना है कि यह प्रार्थना धोनी की जल्द रिकवरी और मैदान पर उनकी वापसी के लिए है।

Sakshi Dhoni 1

मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं धोनी

वायरल वीडियो में दोनों को मंदिर की परंपराओं के अनुसार पूजा करते देखा जा सकता है। धोनी की चोट को लेकर ताजा अपडेट्स बहुत अच्छी नहीं हैं। धोनी काफ स्ट्रेन के कारण सीजन के पहले दो हफ्तों से बाहर हैं। वे अब तक चेन्नई के मैचों में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में चेपॉक स्टेडियम में धोनी ने हल्की नेट प्रैक्टिस शुरू की है। हालांकि, उन्होंने केवल थ्रो-डाउन पर बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग की ड्रिल नहीं की। यह बताता है कि वे अभी 100% फिट नहीं हैं।

CSK vs KKR: मैच के बीच शोक में डूबी चेन्नई, दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन! काली पट्टी बांधकर जताया दुख?
CSK vs KKR: मैच के बीच शोक में डूबी चेन्नई, दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन! काली पट्टी बांधकर जताया दुख?

चेन्नई ने दर्ज की दूसरी जीत

सीजन की शुरुआत में चेन्नई को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों की जीत के साथ वापसी की। इसके अगले मैच में चेन्नई ने केकेआर को हराने में भी सफलता हासिल की। वहीं कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है।

Kal Ka Match Kon Jeeta 14 April: CSK vs KKR, चेन्नई-केकेआर मैच में किसने मारी बाजी?
Kal Ka Match Kon Jeeta 14 April: CSK vs KKR, चेन्नई-केकेआर मैच में किसने मारी बाजी?

IPL 2026 Points Table: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई, कोलकाता की हार की हैट्रिक, टॉप पर पहुंची ये टीम
IPL 2026 Points Table: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई, कोलकाता की हार की हैट्रिक, टॉप पर पहुंची ये टीम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+