VIDEO: प्रैक्टिस मैच में भिड़े रोहित और शार्दुल? बीच मैदान पर 'हिटमैन' ने बंद कर दी बोलती, फैंस भी दंग!

IPL 2026, MI Camp Video: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सीजन के पहले मैच की तैयारी कर रहे 'हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा और टीम के नए साथी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बीच नेट सेशन के दौरान मजेदार 'टक्कर' देखने को मिली।

Rohit Sharma Shardul Thakur Video

बीच मैदान पर 'हिटमैन' ने बंद कर दी बोलती

दरअसल, नेट्स में अभ्यास के दौरान शार्दुल ठाकुर ने रोहित को एक लेंथ डिलीवरी डाली। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित ने गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया। छक्का जड़ने के बाद 38 वर्षीय रोहित खुद को रोक नहीं पाए और मस्ती भरे अंदाज में शार्दुल को चिढ़ाते हुए बोले- 'इसे स्टैंड्स में जाकर पकड़ो.. जाओ स्टैंड्स में!'

बता दें कि शार्दुल ठाकुर पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार मुंबई ने उन्हें ₹2 करोड़ की ट्रेड डील में अपनी टीम में शामिल किया है।

मालदीव से लौटते ही 'हिटमैन' का कोहराम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे। वहां से लौटते ही उन्होंने सीधे मुंबई इंडियंस के कैंप में एंट्री की और पसीना बहाना शुरू कर दिया। पिछले सीजन में रोहित मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जहां उन्होंने 149.28 की स्ट्राइक रेट से 418 रन कूटे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस साल भी रोहित का यही विस्फोटक रूप देखने को मिलेगा।

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 शेड्यूल

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस बार अपने अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर करने जा रही है। बीसीसीआई द्वारा जारी पहले स्टेज के शेड्यूल के अनुसार, मुंबई के शुरुआती मुकाबले इस प्रकार हैं:

  • 29 मार्च: MI बनाम KKR (वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)
  • 4 अप्रैल: DC बनाम MI (अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3:30 बजे)
  • 7 अप्रैल: RR बनाम MI (बरसापारा स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)
  • 12 अप्रैल: MI बनाम RCB (वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)

IPL 2026 के लिए MI की पूरी टीम:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इज़हार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+