IPL 2026: रियान पराग बने राजस्थान के नए कप्तान, अब तक किस-किस खिलाड़ी ने संभाली है कमान, चेक करें List
IPL 2026 Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज रियान पराग को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद लिया गया है। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में पूर्णकालिक कप्तानी संभालने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।
पिछले सीजन भी कर चुके हैं कप्तानी (IPL 2026 Riyan Parag)
असम से ताल्लुक रखने वाले रियान पराग साल 2019 से ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पिछले सात सीजन इसी फ्रेंचाइजी के साथ बिताए हैं, जो उनकी टीम के प्रति वफादारी और प्रबंधन का उन पर भरोसे को बताता है। हालांकि, कप्तानी का अनुभव उनके लिए नया नहीं है। पिछले सीजन (2025) में संजू सैमसन की चोट के दौरान पराग ने 8 मैचों में टीम का नेतृत्व किया था।

रियान पराग का आईपीएल करियर
रियान पराग ने अब तक 84 आईपीएल मैचों में 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं। उनका सबसे सफल सीजन 2024 रहा, जहां उन्होंने 573 रन ठोककर अपनी काबिलियत साबित की थी। कप्तानी के साथ-साथ मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी टीम के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। पराग अब उन दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने जयपुर स्थित इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है।
इन दिग्गजों ने की राजस्थान की कप्तानी
शेन वॉर्न: पहले कप्तान, जिन्होंने 2008 में टीम को पहला खिताब जिताया।
राहुल द्रविड़: 2012-13 के दौरान टीम की कप्तानी संभाली।
संजू सैमसन: सबसे सफल कप्तान (67 मैचों में 33 जीत) और 2022 के उपविजेता।
इनके अलावा शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे ने भी अलग-अलग समय पर कमान संभाली।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के विदाई के बाद अब रियान पराग और कुमार संगकारा (निदेशक/कोच) की नई जोड़ी टीम की रणनीति तैयार करेगी। एक युवा भारतीय कप्तान और एक अनुभवी श्रीलंकाई दिग्गज का यह मेल फ्रेंचाइजी के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है।












Click it and Unblock the Notifications