IPL 2026: सभी 10 टीमों द्वारा बाहर किये खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, नीलामी में होगा किस्मत का फैसला
IPL 2026 Released Players List: आईपीएल की आगामी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज किये गए प्लेयर्स में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं। कई खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर जानकारी पहले ही बाहर आ गई थी। नीलामी अगले महीने होनी है।
केकेआर से आंद्रे रसेल को बाहर कर दिया गया है, जो एक चौंकाने वाली बात है। उनके बारे में कोई चर्चा नहीं थी। वेंकटेश अय्यर को भी बाहर किया गया है। केकेआर के पर्स में ही सबसे ज्यादा पैसे हैं। टीमों द्वारा रिलीज किये गए सभी प्लेयर्स और पर्स में रकम के बारे में यहां जानकारी दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डू प्लेसी, जेक फ्रेज़र-मैगर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), सेदीकुल्लाह अतल, मानवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवीन्द्र, डेवोन कॉनवे, सैम करन (ट्रेड), रवींद्र जडेजा (ट्रेड), दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना।
केकेआर: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्ट्जे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन और चेतन साकरिया।
राजस्थान रॉयल्स: कुनाल सिंह राठौड़, नितीश राणा (ट्रेड), संजू सैमसन (ट्रेड), वनिंदु हसारंगा, माहीश तीक्ष्णा, फ़ज़लहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।
पंजाब किंग्स: जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीन दुबे।
मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।
लखनऊ सुपर जायंट्स: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ।
गुजरात टाइटंस: शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), महिपाल लोमरोड़, करीम जनत, दसुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी, कुवंट खेजरोलिया।
आरसीबी: स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एंगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठी।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे सचिन बेबी, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा।
IPL 2026 के लिए टीमों के पर्स में राशि
केकेआर - 64.3 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स - 43.4 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद - 25.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स - 22.95 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स - 21.8 करोड़
आरसीबी - 16.4 करोड़
राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़
गुजरात टाइटंस - 12.9 करोड़
पंजाब किंग्स - 11.5 करोड़
मुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़












Click it and Unblock the Notifications