IPL 2026: क्या कप्तानी के बोझ तले दब गए हैं ऋषभ पंत? अब फॉर्म बचाने के लिए अपनाना होगा नया रास्ता!
IPL 2026, Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हालिया हार के बाद अब लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। टीम की इस शर्मनाक प्रदर्शन के बीच पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी और उनकी गिरती फॉर्म पर सवाल उठाए हैं।
कप्तानी के दबाव में बल्लेबाजी रही है फ्लॉप (IPL 2026, Rishabh Pant)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर और मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान स्पष्ट कहा कि कप्तानी के बोझ का असर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर साफ दिख रहा है। रोहन गावस्कर ने कहा कि कभी-कभी आपको अपने सबसे अहम खिलाड़ी को फायरिंग लाइन से बाहर निकालना पड़ता है। संजीव गोयनका (LSG मालिक) ने कहा था कि वे चाहते हैं कि पंत लखनऊ के लिए एक विरासत बनाएं, लेकिन फिलहाल उन्हें केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

औसत दर्जे का रहा है पंत का प्रदर्शन
इस सीजन में ऋषभ पंत का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी चिंताजनक है। इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में ऋषभ पंत के बल्ले से 25.50 की औसत और 128.30 स्ट्राइक रेट के साथ केवल 204 रन निकले हैं। पंत जैसे आक्रामक खिलाड़ी के लिए 128 का स्ट्राइक रेट उनकी नेचुरल गेम के विपरीत है।
इस खिलाड़ी को होना चाहिए लखनऊ का कप्तान
मनोज तिवारी के मुताबिक हम उस बल्लेबाज को खो रहे हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में पहले धमाका किया है। कप्तानी के दबाव में वे रन नहीं बना पा रहे हैं। केवल गावस्कर और तिवारी ही नहीं, बल्कि वसीम जाफर ने भी लखनऊ मैनेजमेंट को कड़ा सुझाव दिया है। जाफर का मानना है कि ऋषभ पंत की जगह एडेन मार्करम को टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए। उनका तर्क है कि इससे पंत मानसिक रूप से स्वतंत्र होकर अपनी पुरानी शैली में बल्लेबाजी कर पाएंगे, जो लखनऊ के लिए अधिक फायदेमंद होगा।
पंत की कप्तानी में लखनऊ ने अब तक 23 में से केवल 8 मैच जीते हैं। इस सीजन की हार ने टीम को प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया है। जानकारों का कहना है कि अगर लखनऊ को अगले सीजन (IPL 2027) के लिए अपनी योजनाएं तैयार करनी हैं, तो उन्हें 'पंत द बैटर' को बचाने के लिए पंत द कैप्टन का मोह छोड़ना होगा।















Click it and Unblock the Notifications