RCB फैन्स के टूटने वाले हैं सपने? IPL मुकाबले बेंगलुरु से दूर इस शहर में कराने की तैयारी

RCB: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी उत्साहजनक खबर सामने आ रही है। पुणे का गहुंजे स्टेडियम एक बार फिर आईपीएल के हाई-प्रोफाइल मुकाबलों की मेजबानी करने की रेस में शामिल हो गया है।

हाल ही में आईपीएल की दो दिग्गज फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के प्रतिनिधियों ने पुणे स्थित एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम का दौरा किया, जिसे लेकर एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर उनका आभार व्यक्त किया है।

rcb

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के जरिए आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन दोनों टीमों का स्टेडियम दौरा पुणे को एक प्रीमियर क्रिकेट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एमसीए को उम्मीद है कि बीसीसीआई (BCCI) के सहयोग से जल्द ही इस मैदान को इन दोनों में से किसी एक टीम के घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए मंजूरी मिल सकती है।

RCB के फैन्स पुणे में देख पाएंगे किंग कोहली को

एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो पुणे के फैंस को जल्द ही विराट कोहली और संजू सैमसन जैसे सितारों को अपने शहर में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

पुणे का यह मैदान अपनी आधुनिक सुविधाओं और दर्शकों के बैठने की बेहतरीन व्यवस्था के लिए जाना जाता है। आखिरी बार यहाँ जनवरी 2025 में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबला खेला गया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।

पुणे में है बेहतरीन स्टेडियम

अब तक एमसीए स्टेडियम 12 वनडे, 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 टेस्ट मैचों की सफल मेजबानी कर चुका है। आईपीएल का तड़का यहाँ वापस लौटने से न केवल शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महाराष्ट्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। अब गेंद बीसीसीआई के पाले में है कि वह आगामी शेड्यूल में पुणे को कितनी अहमियत देता है।

RCB और राजस्थान के फैन्स को हो सकती है निराशा

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों में से किसी भी टीम को वहां मेजबानी का अधिकार मिलेगा तो टीमों के लोकल फैन्स को निराशा होगी। जयपुर और बेंगलुरु के फैन्स चाहते हैं कि मुकाबले उनके शहरों में ही आयोजित कराए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+