IPL 2026 में कौन बिका, कौन रह गया UNSOLD? खिलाड़ियों की लिस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
IPL 2026 mock auction Full list: आईपीएल 2026 की नीलामी की तारीख 16 दिसंबर जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की एक्सटाइमेंट बढ़ती जा रही है। इस साल अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में 359 खिलाड़ी पर बोली लगाई जाएगी। इस बड़े इवेंट से पहले, भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने अपना खुद का 'मॉक ऑक्शन' आयोजित किया, जिसने कई टीमों की संभावित रणनीतियों की झलक दिखाई।
कैमरून ग्रीन के लिए टीमों में भिड़ंत (IPL 2026 mock auction Full list)
अश्विन के मॉक ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन रहे। चेन्नई टीम ने ग्रीन के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। ग्रीन को खरीदने के लिए कोलकाता ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः 'येलो आर्मी' ने इस शानदार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को हासिल किया।

अन्य महंगे खिलाड़ी और नीलामी के सरप्राइज
मॉक ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक ऊंचे दाम पर बिके, जबकि कुछ बड़े नाम अनसोल्ड भी रहे। न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी इस नीलामी में अनसोल्ड रहे। इसके अलावा दिल्ली के लिए पिछले दो सीजन खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क पर भी किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर बड़ी रकम खर्च कर अपनी टीम को मजबूत किया।अश्विन का यह मॉक ऑक्शन एक मनोरंजक अभ्यास था जिसने 16 दिसंबर को होने वाली असली नीलामी के लिए माहौल तैयार कर दिया है।
यहां देखें मॉक ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
कैमरन ग्रीन- 21 करोड़ रुपए, चेन्नई
लियाम लिविंगस्टन- 18.5 करोड़ रुपए, कोलकाता
वेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपए, कोलकाता
रवि बिश्नोई- 10.5 करोड़ रुपए, हैदराबाद
जेसन होल्डर- 9 करोड़ रुपए, लखनऊ
मथीशा पथिराना- 7 करोड़ रुपए, दिल्ली
पृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपए, कोलकाता
डेविड मिलर- 4.5 करोड़ रुपए, पंजाब
जॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपए, कोलकाता
टिम सीफर्ट- 3 करोड़ रुपए, दिल्ली
बेन डकेट- 4 करोड़ रुपए, कोलकाता
जेमी स्मिथ- 3.75 करोड़ रुपए, दिल्ली
आकाश दीप- 3.25 करोड़ रुपए, चेन्नई
आकिब नबी- 3 करोड़ रुपए, दिल्ली
वानिंदु हसरंगा- 2 करोड़ रुपए, लखनऊ
रचिन रवींद्र- 2.25 करोड़ रुपए, पंजाब
मुस्ताफिजुर रहमान- 3.5 करोड़ रुपए, बेंगलुरु
एनरिक नॉर्खिया- 3 करोड़ रुपए, हैदराबाद
राहुल चाहर- 3.25 करोड़ रुपए, राजस्थान
जोश इंग्लिस- 2 करोड़ रुपए, चेन्नई
एकील हुसैन- 2 करोड़ रुपए, चेन्नई
अभिनव मनोहर- 1.75 करोड़ रुपए, लखनऊ
स्टीव स्मिथ- अनसोल्ड
डेवोन कॉनवे- अनसोल्ड
जेक फ्रेजर मैकगर्क- अनसोल्ड












Click it and Unblock the Notifications