IPL 2026: आईपीएल नीलामी की डेट आई सामने, रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट के लिए सिर्फ इतने दिन बाकी

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। नीलामी प्रक्रिया दिसंबर में हो सकती है। इससे पहले टीमों को अपने रिटेंशन लिस्ट को जारी करना होगा। रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के लिए टीमों की तैयारी चल रही है।

मिनी ऑक्शन की संभावित तारीख 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है। इससे पहले रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेडलाइन 15 नवंबर है। दैनिक भास्कर ने टीमों के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि नीलामी भारत में ही हो सकती है।

ipl 2026

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर यह आई है कि वह अगले सीजन में खेलने वाले हैं। सीईओ काशी विश्वनाथन ने इसकी पुष्टि की है। चेन्नई सुपर किंग्स कुछ प्लेयर्स को बाहर करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। ऑल राउंडर सैम करन को टीम से बाहर किया जा सकता है। उनके साथ कुछ और नाम भी हो सकते हैं।

पिछले दो सालों से नीलामी बाहर हो रही है, इस बार ऑक्शन भारत में ही आयोजित कराने के बारे में सोचा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर फ़िलहाल कुछ नहीं कह सकते। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स आई थीं कि अबू धाबी में नीलामी प्रक्रिया हो सकती है।

फ़िलहाल टीमों की रणनीति प्लेयर्स को रिलीज और रिटेन करने को लेकर चल रही है। आगामी कुछ दिनों तक शायद ही किसी टीम के रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ पाए। 15 नवंबर तक ही पूरा मामला साफ़ होना है। अंतिम दिन पूरी लिस्ट बाहर आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+