IPL 2026 Mini Auction: मुंबई इंडियंस ने खेला शातिर गेम, सिर्फ 1 करोड़ खर्च कर मैच विनर खिलाड़ी को लिया खरीद
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन काफी दिलचस्प रहा है। एक ओर पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे भारतीय खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला, तो दूसरी ओर कैमरून ग्रीन पर पैसों की बारिश हुई है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को कोई बड़ा खरीदार नहीं मिला। बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने महज 1 करोड़ में उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी का यह बेहद स्मार्ट मूव माना जा रहा है।
मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड लगभग पूरी है और इस नीलामी में उन्हें 4 और खिलाड़ी अपने साथ जोड़ने थे। पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये थे। उसमें से एक करोड़ खर्च कर मुंबई ने क्विंटन डि कॉक को खरीद लिया है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पहले भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2026 Mini Auction: क्विंटन डि कॉक को नहीं मिला बड़ा खरीदार
क्विंटन डि कॉक को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले सीजन में 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह लखनऊ सुपरजायंट्स का भी हिस्सा रहे थे। इस बार उन्हें सिर्फ एक करोड़ के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने अपने साथ कर लिया है। मुंबई इंडियंस के साथ वह पहले भी खेल चुके हैं और दो बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज के स्क्वॉड में शामिल होने से मुंबई की टीम पहले की तुलना में मजबूत हुई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction: आकाश अंबानी ने उड़ाया अपना ही मजाक! किया कुछ ऐसा कि फैंस भी हुए हैरान
Mumbai Indians के लिए क्विंटन डि कॉक समझदारी भरी खरीद
- मुंबई इंडियंस (MI) (2019-2020) के साथ क्विंटन डि कॉक पहले भी रह चुके हैं। 2019 और 2020 में टीम ने दो खिताब जीते थे और दोनों सीजन में उन्होंने 500+ रन बनाए थे।
- क्विंटन डि कॉक और रोहित शर्मा एक साथ ओपनिंग करते हुए खतरनाक ओपनिंग जोड़ी साबित हुई थी। अब लेफ्ट हैंडेड बैट्समेन को स्क्वॉड में शामिल कर मुंबई ने अपनी ओपनिंग जोड़ी के लिए शानदार विकल्प तैयार कर लिया है।
- मुंबई इंडियंस के पर्स में महज 2.75 करोड़ की राशि बची थी। इसमें से एक करोड़ में उन्होंने साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल कर लिया है। इससे स्क्वॉड और संतुलित होती दिख रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 25.20 करोड़ में बिके Cameron Green को झटका! खाते में आएंगे सिर्फ 18 करोड़, बाकी पैसा कहां गया?












Click it and Unblock the Notifications