IPL 2026 Mini Auction: आकाश अंबानी ने उड़ाया अपना ही मजाक! किया कुछ ऐसा कि फैंस भी हुए हैरान
IPL 2026 Auction Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर जबरदस्त बोली देखने को मिली। लेकिन नीलामी की शुरुआत में सबसे ज़्यादा सुर्खियां तब बनीं जब मुंबई इंडियंस (MI) ने इस हाई-प्रोफ़ाइल खिलाड़ी के लिए बोली लगाकर सोशल मीडिया पर मीम फेस्ट (Meme Fest) को जन्म दे दिया।
ग्रीन पर लगाई बोली (IPL 2026 Auction Mumbai Indians)
मुंबई इंडियंस आज की नीलामी में केवल 2.75 करोड़ के सबसे छोटे बजट के साथ उतरी थी। इसके बावजूद उन्होंने कैमरून ग्रीन पर बोली लगाने वाले पहले व्यक्ति बनकर सभी को चौंका दिया। मुंबई ने अपनी पर्स में से 2.40 करोड़ तक की बोली लगाई। यह देखकर पूरे ऑक्शन रूम में मुस्कान आ गई, क्योंकि यह साफ था कि मुंबई कभी भी ग्रीन को खरीदने की दौड़ में नहीं थी।

मुंबई ने किया अनोखा काम
कैमरून ग्रीन को एक रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर बेचा गया, जो 25.20 करोड़ थी। यह MI की अंतिम बोली से दस गुना ज़्यादा थी। सोशल मीडिया पर फैंस ने MI की इस 'शौकिया' बोली पर जमकर मीम बनाए। कैमरून ग्रीन के सबसे महंगे बिकने की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ। भले ही मुंबई इंडियंस उन्हें खरीदने की दौड़ में नहीं थी, लेकिन उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर पहली बोली लगाकर सुर्खियां बटोरीं।
ग्रीन को किसने खरीदा?
मुंबई ने इस मज़ाकिया बोली के बाद एक और 'शरारती' बोली लगाई, जिससे अबू धाबी में बैठे सभी लोग हंस पड़े। गौरतलब है कि ग्रीन पहले MI के लिए खेल चुके हैं, जब उन्हें 2024 सीज़न से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ट्रेड कर दिया गया था। मुंबई के दौड़ से बाहर होने के बाद असली जंग शुरू हुई। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ बोली में एंट्री किया। लेकिन अंत में केकेआर ने ग्रीन को खरीदने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications