MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने

IPL 2026 MI vs KKR pitch report: आईपीएल 2026 का रोमांच अब बेंगलुरु से शिफ्ट होकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मुंबई के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। साल 2013 के बाद से मुंबई की टीम अपना ओपनिंग मैच नहीं जीत पाई हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का रिकॉर्ड शानदार (IPL 2026 MI vs KKR pitch report)

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का किला माना जाता है। आंकड़े गवाह हैं कि इस मैदान पर मुंबई का दबदबा रहा है। यहां खेले 90 मैचों में से मुंबई ने 55 में जीत दर्ज की है, जबकि केवल 34 में उन्हें हार मिली है। कोलकाता के लिए यह मैदान कभी रास नहीं आया। यहां खेले 18 मैचों में केकेआर को 11 बार हार का मुंह देखना पड़ा है और वे केवल 6 मैच ही जीत सके हैं।

IPL 2026 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

वानखेड़े की पिच अपनी गति और उछाल के लिए जानी जाती है, जो स्ट्रोक-प्लेयर्स को काफी रास आती है। पावरप्ले में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है। यहां का औसत स्कोर 170 के करीब रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच सपाट होती जाएगी।

बेहद मजबूत टीम है मुंबई

शाम के समय ओस गिरने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या का भारतीय कोर मुंबई इंडियंस को मजबूती देता है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी दुनिया की सबसे घातक जोड़ियों में से एक है।

पिछली बार यहां किसे मिली थी जीत

केकेआर की बल्लेबाजी में फिन एलन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी तो मजबूत है, लेकिन टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय है। हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे मुख्य गेंदबाजों की चोट ने टीम के संतुलन को बिगाड़ दिया है। पूरी जिम्मेदारी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी पर होगी। इस मैदान पर खेला गया पिछला आईपीएल मैच साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के लिए यादगार रहा था। सूर्या के नाबाद 73 रनों की बदौलत मुंबई ने 180 रन बनाए थे और दिल्ली को महज 121 रनों पर समेटकर 59 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+