KKR IPL 2026: केकेआर ने दिग्गजों सहित 9 खिलाड़ियों को किया बाहर, रिटेंशन की पूरी लिस्ट आई सामने
KKR IPL 2026 Retained Players List: तीन बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स इस बार आईपीएल से पहले अपने पर्स में बड़ी रकम भरने के लिए कुछ प्लेयर्स को रिलीज करने का मूड बना चुकी है। पिछले साल के खराब प्रदर्शन को भी इसका एक बड़ा कारण माना जा रहा है। आज रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन पर केकेआर अपने पत्ते खोल देगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार अजिंक्य रहाणे को बतौर कप्तान टीम में रखा जाएगा लेकिन एक महंगे खिलाड़ी के ऊपर तलवार लटक गई है। उस प्लेयर का नाम वेंकटेश अय्यर है, जो पिछले सीजन लगभग 24 करोड़ की रकम के साथ टीम में शामिल किये गए थे।

अय्यर ने इस रकम को जस्टिफाई नहीं किया। उनके अलावा भी कुछ और खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। उनमें दक्षिण अफ्रीका से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम शामिल है। रिंकू सिंह और अन्य प्लेयर्स की जगह सुरक्षित मानी जा रही है। रिंकू सिंह की फॉर्म भी तगड़ी चल रही है।
10 से ज्यादा समय के बाद आंद्रे रसेल को अब टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी सैलरी 12 करोड़ थी।
केकेआर के रिलीज खिलाड़ी (KKR Release List)
केकेआर ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है। इनके अलावा वेंकटेश अय्यर, लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्ट्जे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन और चेतन साकरिया को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
अब केकेआर अब 64.3 करोड़ रुपये की भारी पर्स राशि के साथ आईपीएल ऑक्शन में उतरेगा, जिससे वे टीम को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश करेंगे। टीम को नए सिरे से बनाने का प्रयास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications