Kavya Maran की SRH को लगा बड़ा झटका, अचानक IPL से बाहर हुआ दिग्गज! किस खिलाड़ी को मिला मौका?

IPL 2026 SRH News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खौफनाक बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शिवम मावी ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम ओनर काव्या मारन ने शिवम मावी को ऑक्शन में खरीदा था। हालांकि, अब तक शिवम मावी को इस सीजन खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके जाने से टीम को फर्क जरूर पड़ेगा।

दमदार नजर आ रही है हैदराबाद की टीम (IPL 2026 SRH News)

मैनेजमेंट ने 30 लाख के बेस प्राइस वाले अनकैप्ड ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। अब देखना होगा कि पैट कमिंस इस नए चेहरे का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस सीजन SRH की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम का संतुलन बेहतरीन दिख रहा था, जिसमें शिवम मावी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी थे।

IPL 2026 Kavya Maran 1

आरएस अंबरीश की हुई टीम में एंट्री

ग्रोइन इंजरी के कारण मावी का बाहर होना काव्या मारन की उन उम्मीदों के लिए झटका है, जो टीम को इस बार चैंपियन बनते देखना चाहती हैं। मावी के अनुभव की कमी डेथ ओवर्स में खल सकती है। शिवम मावी के रिप्लेसमेंट के तौर पर हैदराबाद ने एक अनकैप्ड चेहरे पर दांव लगाया है। आरएस अंबरीश एक मध्यम गति के ऑलराउंडर हैं।
मिनी ऑक्शन में अंबरीश 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे थे।

बढ़ गई है कप्तान कमिंस की चुनौती

अंबरीश ने अब तक आईपीएल का एक भी मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन और ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मावी के विकल्प के तौर पर चुना है। हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम इस समय खौफ का दूसरा नाम बना हुआ है, लेकिन गेंदबाजी में मावी जैसे खिलाड़ी का जाना संतुलन बिगाड़ सकता है। अब कप्तान कमिंस को यह देखना होगा कि क्या वे अंबरीश को सीधे प्लेइंग-XI में मौका देते हैं या फिर भुवनेश्वर कुमार और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर निर्भरता और बढ़ाते हैं।

अब तक के मुकाबलों में हैदराबाद ने अपनी जबरदस्त बैटिंग से कई बड़े स्कोर खड़े किए हैं। टीम फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में काफी मजबूत स्थिति में है। काव्या मारन अक्सर डगआउट में टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं और मावी के बाहर होने के बाद अब उनकी नजरें युवा अंबरीश पर टिकी होंगी कि क्या वह इस बड़े मंच पर खुद को साबित कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+