GT vs RCB: अहमदाबाद में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? गुजरात-आरसीबी के बीच हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी!
IPL 2026 GT vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानी गुरुवार को साख और रिकॉर्ड की बड़ी जंग है। प्वॉइंट्स टेबल में टॉप की ओर बढ़ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना संघर्ष कर रही गुजरात टाइटंस से होगा। जहां विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के करीब हैं। वहीं गुजरात के लिए अपने घर में दो हार के बाद वापसी करना जरूरी है। हार का मतलब गिल की सेना के लिए प्लेऑफ की राह धुंधली होना होगा।
गुजरात और आरसीबी के बीच होगी टक्कर (IPL 2026 GT vs RCB)
आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। एक तरफ फॉर्म में चल रही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है तो वहीं दूसरी तरफ संघर्ष कर रही गुजरात टाइटंस (GT) वापसी करने के लिए बेताब। बेंगलुरु जहां 8 में से 6 मैच जीतकर दबदबा बनाए हुए है, वहीं गुजरात की टीम 8 मैचों में 4 हार के साथ अंक तालिका में बीच में फंसी है।

क्या बारिश डालेगी खलल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिन का पारा 41°C तक पहुंचने के बाद शाम 7 बजे भी तापमान 37-38°C के आसपास रहेगा। 43% ह्यूमिडिटी और शुष्क मौसम के बीच उमस परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हल्की हवाएं खेल में खलल नहीं डालेंगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें रिकॉर्ड्स बेहद करीबी लेकिन बेंगलुरु के पक्ष में रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें आरसीबी ने 4 तो वहीं गुजरात ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते ही बेंगलुरु में हुई भिड़ंत में RCB ने गुजरात को आसानी से हराया था। गुजरात ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान (मोटेरा) पर खेले 3 में से 2 मैच गंवाए हैं।
विराट कोहली पर रहेगी नजर
विराट कोहली गुजरात के खिलाफ हमेशा से घातक रहे हैं। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। गुजरात के खिलाफ सबसे ज्यादा 432 रन कोहली के बल्ले से निकले हैं। इसमें से 5 बार विराट ने अर्धशतक भी जड़ा है। अहमदाबाद के मैदान पर भी बेंगलुरु का रिकॉर्ड शानदार है। इसी मैदान पर RCB ने 2024 में 201 रनों का लक्ष्य मात्र 16 ओवरों में हासिल कर लिया था।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। सपाट विकेट के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई ने यहां गुजरात को 100 रन पर समेट दिया था, लेकिन अमूमन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें यहां 12 में से 9 बार जीती हैं। RCB के भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड नई गेंद से कहर ढा रहे हैं। दूसरी ओर, गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण राशिद खान के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
गुजरात की बल्लेबाजी काफी हद तक शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर निर्भर है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे 'फिनिशर्स' अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। यही वजह है कि बेंगलुरु के संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने गुजरात को मुश्किल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications