IPL 2026 Auction में कौन किसे खरीदेगा? मैक्सवेल-रसेल सहित इन 5 खिलाड़ियों पर होगी करोड़ों की बारिश?
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 15 नवंबर को सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन, रिलीज़ और ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। टीमों ने जहां अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, वहीं कई बड़े नामों को रिलीज़ भी किया गया है। जिन पर अब नीलामी के दौरान बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।
आंद्रे रसेल पर रहेगी सबकी नजरें (IPL 2026 Auction)
इस बार की नीलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो किसी भी टीम की किस्मत बदल सकते हैं। इनमें आंद्रे रसेल, लियाम लिविंगस्टोन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। वेस्टइंडीज के ऑल-राउंडर आंद्रे रसेल को अपनी तूफानी बल्लेबाजी और जबरदस्त फिनिशिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। रसेल का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 174.18 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं और 123 विकेट भी लिए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल पर बरसेगा पैसा
आंकड़े भले ही ग्लेन मैक्सवेल के लगातार खराब प्रदर्शन को बताते हों, लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ सकते हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण वह हमेशा फ्रेंचाइजियों की टॉप लिस्ट में बने रहेंगे। ऐसे में ऑक्शन में एक बार फिर उन पर करोड़ों की बारिश देखने को मिल सकती है। कई टीमें उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा सकती है।
मथीशा पथिराना और लियाम लिविंगस्टोन
पिछले दो सीजन में उम्मीदों पर खरे न उतरने के बावजूद लियाम लिविंगस्टोन नाम चर्चाओं में बना हुआ है। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अपने अजीबोगरीब एक्शन और सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर है। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर भी कई फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी।
जॉश इंग्लिस और रवि बिश्नोई
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिस ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ध्यान खींचा है। पिछले साल IPL में जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज के एक ओवर में 20 रन बटोरने के बाद वह चर्चा में आ गए थे। भारतीय खिलाड़ियों में युवा लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई पर भी सभी की निगाहें होंगी। यह 25 वर्षीय गेंदबाज आत्मविश्वास से भरा है और मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखता है।












Click it and Unblock the Notifications