IPL 2026: आईपीएल फाइनल की रेस में चिन्नास्वामी स्टेडियम सबसे आगे, एक वजह से छिन सकता है मौक़ा

IPL 2026 Final Venue: आईपीएल 2026 का खुमार अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस सीजन का खिताबी मुकाबला कहां खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी की रेस में सबसे आगे चल रहा है, इसमें पंजाब का मुल्लांपुर भी दूसरा वेन्यू है।

इस बीच आरसीबी के होम ग्राउंड से मैच छिनने का डर भी है, जिसके पीछे वह विवाद है जो पहले मैच के दौरान देखने को मिला था, जब वीआईपी कल्चर के तहत विधायकों को पांच टिकट देने की मांग की गई थी। विधायकों का कहना था कि वे लाइन में नहीं लग सकते। हर एमएलए को पांच टिकट देने होंगे।

IPL 2026 Final Venue

इसके बाद कर्णाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एमएनए और एमपी को तीन टिकट देने की बात कहते हुए मामला शांत कराया था। ये टिकट विधायक या एमपी के परिवार के लिए थे। इसे बाद में विधायक टिकट विवाद नाम दिया गया।

बोर्ड ले सकता है कड़ा फैसला

बीसीसीआई इस पूरी स्थिति को लेकर काफी असहज नजर आ रहा है। बोर्ड का मानना है कि आईपीएल एक प्रोफेशनल लीग है और इस तरह के राजनीतिक दबाव से आयोजन की गरिमा पर असर पड़ता है। सूत्रों की मानें तो अगर राज्य सरकार और क्रिकेट संघ के बीच टिकटों के वितरण को लेकर सहमति नहीं बनी, तो बोर्ड फाइनल मैच को किसी अन्य न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का कठोर फैसला भी ले सकता है। फाइनल की मेजबानी हाथ से निकलना बेंगलुरु के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

सुरक्षा को लेकर सख्त है प्रशासन

मैदान पर सुरक्षा को लेकर भी इस बार प्रशासन काफी सख्त है। पिछले सीजन में स्टेडियम के गेट पर हुई भगदड़ से सबक लेते हुए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई कैमरों की मदद ली जा रही है। ये कैमरे भीड़ की निगरानी करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देंगे। मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा के तीन घेरे बनाए गए हैं ताकि फैंस बिना किसी डर के मैच का आनंद ले सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+