'वीडियो वायरल कर दूंगी...', Delhi Capitals के खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

IPL 2026, Delhi Capitals Vipraj Nigam: पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए विपराज निगम ने दमदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल 2026 से पहले वह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। एक महिला उन पर शादी का झूठा वादा करने, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने खुद एक महिला के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।

झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी (IPL 2026, Delhi Capitals Vipraj Nigam)

विपराज निगम ने 8 नवंबर यानी शनिवार को बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में निगम ने कहा है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। जब उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो महिला ने विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान करना जारी रखा। निगम का आरोप है कि महिला उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दे रही थी, यदि वे उसकी मांगें पूरी नहीं करते। महिला ने क्रिकेटर के एक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी है।

Delhi Capitals 1

क्रिकेटर को लेकर महिला ने किया बड़ा दावा

यह मामला तब और गंभीर हो गया जब इसी बीच उस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का दावा है कि विपराज निगम ने उससे शादी का झूठा वादा किया और फिर अपनी छवि खराब न हो इसके लिए बंदूक की नोक पर एक वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट और ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है।

पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक तरफ उत्पीड़न की शिकायत है और दूसरी तरफ शादी के झूठे वादे, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं। इन कानूनी विवादों के अलावा विपराज निगम आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली थी। ऐसे में अब चर्चाएं तेज है कि क्या विपराज को दिल्ली की टीम आईपीएल 2026 के लिए रिटेन करेगी या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+