बांग्लादेश में IPL प्रसारण पर रोक से BCCI को कितना नुकसान? करोड़ नहीं इतने अरब रुपये की लग सकती है चपत
IPL Telecast Revenue Bangladesh: आईपीएल प्रसारण पर बैन लगाकर बांग्लादेश अब पूरी तरह से पाकिस्तान की राह चल पड़ा है। बांग्लादेश की सरकार ने वहां आगामी आईपीएल मैचों का टेलीकास्ट नहीं होने का फरमान सुनाया है। माना जा रहा है कि इससे बीसीसीआई को रेवन्यू का नुकसान होगा।
हालांकि बांग्लादेश की कुल जनसंख्या जितने लोग तो भारत में अकेले उत्तर प्रदेश में ही हैं। ऐसे में रेवेन्यू का ज्यादा फर्क तो नहीं पड़ना चाहिए लेकिन नुकसान होना तो यह माना जा रहा है। करोड़ों रुपये बांग्लादेश में ब्रॉडकास्ट से मिलने थे।

बीसीसीआई को होने वाले नुकसान को समझने के लिए थोड़ा गणित में जाना पड़ेगा। जोड़-घटाव आदि भी करना होगा। दरअसल बीसीसीआई ने अपने मीडिया राइट्स 48000 करोड़ से भी ज्यादा रकम में बेचे हैं। यह धन राशि पांच वर्ष की अवधि के लिए मिलनी है। इसमें साल 2023 से लेकर 2027 तक का समय है। दो साल अभी बाकी हैं।
कितने रुपयों का होगा नुकसान
इस अनुबंध के हिसाब से बीसीसीआई को सालाना 9000 करोड़ से भी ज्यादा कमाई होती है। बोर्ड के रेवेन्यू में बांग्लादेश से आने वाली राशि कम ही है। अनुमान के अनुसार 2-3 फीसदी तक रेवेन्यू ही बांग्लादेश से आने वाले है लेकिन इसमें भी करोड़ों की कमाई है।
बांग्लादेश से आने वाले रेवेन्यू से बीसीसीआई को 200 करोड़ तक मिल सकता है और यह रकम अब नहीं आएगी क्योंकि वहां प्रसारण पर रोक है। इसका मतलब है कि बीसीसीआई को 2 अरब रुपये की चपत लगना तो तय है। हालांकि हजारों करोड़ के राजस्व में इतनी रकम ज्यादा नहीं है।
मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने पर खराब हुआ मामला
बांग्लादेशी प्लेयर्स के होने पर वहां के फैन्स इवेंट में ज्यादा दिलचस्पी लेते थे। इस बार मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के बाद बाहर कर दिया गया। इससे मामला बिगड़ गया और बांग्लादेश की सरकार बीच में आ गई। अब वहां आईपीएल का टेलीकास्ट अनिश्चितकाल के लिए बैन है। टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी भारत से बाहर कराने का अनुरोध आईसीसी को किया है।












Click it and Unblock the Notifications