IPL 2026 Auction: इस दिन होगा आईपीएल का मिनी-ऑक्शन? सामने आई तारीख, फ्री में देख सकेंगे लाइव

IPL 2026 Auction, Live Streaming: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिरकार आईपीएल 2026 (IPL 2026) की मिनी-ऑक्शन की तारीख और जगह की पुष्टि कर दी है। इस साल की मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगी। यह लगातार तीसरा साल होगा जब आईपीएल नीलामी विदेश में आयोजित की जा रही है।

रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी (IPL 2026 Auction, Live Streaming)

सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमों के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है, जिसके बाद नीलामी का मंच तैयार हो चुका है। नीलामी से पहले का लेखा-जोखा पर नजर डाले तो कुल रिटेन किए गए खिलाड़ी की संख्या 173 है। जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला ऑक्शन में होगा।

IPL 2026 1

किसके पास कितना पैसा?

इस नीलामी में कई बड़े नामों पर बोली लगने की उम्मीद है, क्योंकि टीमों के पास अपने स्क्वॉड को भरने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। नीलामी में सबसे ज़्यादा पर्स (सबसे ज़्यादा पैसा) के साथ उतरने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 64.30 करोड़ की राशि बची हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं जिनके पास 43.40 करोड़ की राशि मौजूद है।

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.50 करोड़ तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 22.95 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स 21.80 करोड़ के साथ ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली है। राजस्थान रॉयल्स 16.05 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स 11.50 करोड़ और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ की राशि बची हुई है। 64.30 करोड़ वाले केकेआर को 13 खिलाड़ी खरीदने हैं।

फ्री में देख सकेंगे लाइव

आईपीएल के ओटीटी राइट्स जियोहॉटस्‍टार के पास हैं। ऐसे में 16 दिसंबर को फैंस मिनी ऑक्शन को इस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑक्शन को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी, लिहाजा फैंस ऑक्शन का आनंद फ्री में उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+