IPL 2026: नीलामी से पहले BCCI ने छीन लिया टीमों से बड़ा पावर, KKR को होगा सबसे तगड़ा नुकसान
IPL 2026: आईपीएल नीलामी के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। टीमों ने भी नीलामी में टारगेट किये जाने वाले प्लेयर्स को लेकर अपनी रणनीति बना ली होगी। केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं और कई खिलाड़ी भी रिलीज कर दिए हैं। बीसीसीआई के एक कदम की वजह से केकेआर को नुकसान होना है। केकेआर के 13 स्लॉट खाली हैं।
नीलामी के दौरान बिका हुआ कोई खिलाड़ी RTM (राईट टू मैच कार्ड) से अपनी पुरानी टीम में वापस जा सकता है. इस बार इस नियम को लेकर क्या स्थिति है, यह इस आर्टिकल में जाना जा सकता है।

IPL 2026 ऑक्शन में RTM कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट
IPL 2026 का आयोजन मिनी ऑक्शन के रूप में किया जाएगा और इसी वजह से टीमों को RTM कार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। यानी जो खिलाड़ी ऑक्शन पूल में आएंगे, उन्हें वापस पाने के लिए फ्रेंचाइज़ियों को सीधे बोली लगानी होगी, किसी तरह का RTM का अधिकार नहीं मिलेगा।
RTM कार्ड क्या होता है?
RTM यानी Right To Match एक ऐसा नियम है, जिसके तहत कोई टीम अपने रिलीज़ किए गए खिलाड़ी पर दूसरी टीम की सबसे ऊंची बोली को मैच करके उसे दोबारा अपने साथ रख सकती है। यह नियम आमतौर पर मेगा ऑक्शन में लागू किया जाता है, ताकि टीमें अपने पुराने कोर खिलाड़ियों को बचा सकें।
IPL 2026 में RTM क्यों नहीं होगा?
RTM सीमित संख्या में प्लेयर्स के लिए नहीं होगा। अगर यह मेगा ऑक्शन होता, तो शायद RTM का इस्तेमाल किया जा सकता था। टीमें पहले ही अपने ज्यादातर प्लेयर्स को रिटेक कर चुकी हैं। पर्स में भी राशि उतनी नहीं होती है। इस वजह से बीसीसीआई ने RTM का इस्तेमाल रोक दिया।
टीमों पर क्या पड़ेगा असर?
फ्रेंचाइज़ियों को अपने पूर्व खिलाड़ियों के लिए खुली बोली में उतरना पड़ेगा। इससे खिलाड़ियों की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना रहेगी। ऑक्शन ज्यादा प्रतिस्पर्धी और रोमांचक हो सकता है। खासतौर पर ऑलराउंडर्स और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ों पर बड़ी जंग देखने को मिल सकती है।
पहले किन ऑक्शन में मिला था RTM का विकल्प?
पिछले कुछ मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का इस्तेमाल हुआ था, जहां टीमों को सीमित रिटेंशन के बाद भी अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस लाने का मौका मिला। मिनी ऑक्शन में यह नियम पहले भी अक्सर लागू नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications