64 करोड़ की बोली तैयार! KKR क्यों विकेटकीपर पर करोड़ों लुटाने को बेताब? 3 धुआंधार खिलाड़ी होंगे टारगेट
IPL 2026: की मिनी-नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़ी वित्तीय ताकत बनकर उभरी है। 64.30 करोड़ का विशाल पर्स लेकर उतरी KKR का लक्ष्य इस बार अपनी सबसे बड़ी कमजोरी एक विश्वसनीय विकेटकीपर बल्लेबाज को भरना है।
कोच अभिषेक नायर के मार्गदर्शन में टीम ने अपने सभी विशेषज्ञ कीपर्स को रिलीज़ कर दिया है, जिससे नीलामी में उनकी रणनीति स्पष्ट है. टॉप क्रम या मध्यक्रम को संभालने वाला एक मजबूत ग्लोबल नाम खरीदना है।

पिछला सीज़न निराशाजनक रहने के बाद, KKR अब आक्रामक खिलाड़ियों की तलाश में है। भले ही रिटेन किए गए युवा अंगकृष रघुवंशी विकेटकीपिंग के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं, टीम को बैकअप और मुख्य भूमिका के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी की सख्त जरूरत है। खासकर, एक ऐसा विकेटकीपर जो टॉप ऑर्डर में उतरकर टीम को तेज़ शुरुआत दे सके या मध्यक्रम में फिनिशर की भूमिका निभा सके। नीलामी में तीन नाम केकेआर की टारगेट लिस्ट में होंगे।
KKR के रडार पर जेमी स्मिथ
केकेआर की पहली प्राथमिकता इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ हो सकते हैं। उनका T20 स्ट्राइक रेट 144 से ऊपर है, जो उन्हें एक परफेक्ट आधुनिक T20 बल्लेबाज बनाता है। स्मिथ ओपनिंग से लेकर फिनिशिंग तक कई भूमिकाएँ निभा सकते हैं, जिससे केकेआर के मध्यक्रम की वर्षों पुरानी समस्या हल हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मिथ नीलामी में बड़ी कीमत वसूलेंगे और KKR उन्हें पाने की दौड़ में सबसे आगे रहेगी।
श्रीलंका से कुसल मेंडिस और घरेलू टैलेंट तुषार
विदेशी स्लॉट को मजबूत करने के लिए, KKR श्रीलंका के शानदार फॉर्म वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टारगेट कर सकती है। इसके अलावा अनकैप्ड भारतीय प्रतिभाओं में केकेआर की नज़र तुषार रहेजा पर रहेगी। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में 185 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाने वाले रहेजा, कम कीमत में एक विस्फोटक टॉप-ऑर्डर विकल्प साबित हो सकते हैं।
डी कॉक की सरप्राइज़ एंट्री पर नजर
नीलामी में एक और दिलचस्प नाम केकेआर के पूर्व खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक का है, जिन्होंने आश्चर्यजनक रूप से काफी देरी से नीलामी ड्राफ्ट में एंट्री की है। डी कॉक 1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी हैं, KKR अपने पुराने स्टार को वापस लाने के लिए 64 करोड़ के पर्स का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे टीम को तुरंत एक विश्व स्तरीय ओपनिंग और कीपिंग विकल्प मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications