IPL 2026 Auction: टाइम नोट कर लो, आईपीएल ऑक्शन कल, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 Auction: क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की मेगा ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को होने जा रही है। दुनिया भर के खिलाड़ी अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने वाली इस नीलामी में भाग्य आज़माएंगे, जबकि भारत की सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे चुकी हैं।

यह दिन न केवल टीमों के पर्स वैल्यू का हिसाब करेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि आगामी सीजन से पहले कौन सी टीम सबसे संतुलित स्क्वॉड बनाने में कामयाब होती है।

ipl 2026

IPL 2026 Auction: कब होगी नीलामी

IPL 2026 की यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। यह ऑक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि इसे भारत से बाहर, अबू धाबी (UAE) के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जा रहा है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय दर्शकों और प्रसारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ऑक्शन सुबह से शुरू नहीं होने के पीछे भी कारण है क्योंकि दुनिया भर के देशों के प्रसारकों और फ्रैंचाइज़ी मालिकों को जोड़ने के लिए यह समय चुना गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह नीलामी देर शाम तक चलेगी, जिससे प्रशंसकों को बिड वॉर का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।

IPL 2026 Auction Live: लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?

यदि आप टेलीविजन पर ऑक्शन का सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) भारत में IPL का आधिकारिक प्रसारक है।

आईपीएल 2025 की नीलामी का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2/2 HD, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

IPL 2026 Auction: ओटीटी पर कहां देखें

डिजिटल युग के प्रशंसकों के लिए IPL 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर लाइव उपलब्ध होगी। आप जियोहॉटस्टार ऐप या उनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीधे नीलामी देख सकते हैं। इससे कहीं भी चलते फिरते मोबाइल पर ही नीलामी प्रक्रिया में होने वाली हलचल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें जरुर इस नीलामी पर रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+