IPL 2025: आईपीएल में बदलेगा शेड्यूल या शिफ्ट होगा मुकाबला? केकेआर-लखनऊ मैच पर संकट के बादल
IPL 2025: आईपीएल में केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला 6 अप्रैल को होना है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की मेजबानी कोलकाता के पास है लेकिन संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। कोलकाता से यह मुकाबला शिफ्ट हो सकता है।
कोलकाता में अगर मैच होगा, तो इसका शेड्यूल भी बदला जा सकता है। फ़िलहाल यही जानकारी निकलकर आई है कि मुकाबले को लेकर साफ़ तौर पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सुरक्षा एक अहम मुद्दा है, जिसे देखना होगा। पुलिस ने मैच के लिए हरी झंडी नहीं दी है।

कोलकाता पुलिस को इस मैच में सुरक्षा प्रदान करनी है लेकिन उसी दिन रामनवमी भी है। ऐसे में पुलिस ने कोई क्लियरेंस फ़िलहाल नहीं दिया है। कोलकाता पुलिस को दोनों तरफ एक साथ काम करना पड़ेगा। रामनवमी के दिन बंगाल में पहले भी कई तरह की हिंसक घटनाएं हुई हैं, ऐसे में पुलिस के लिए चुनौती रहती है।
अगर पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई आश्वासन या परमिशन नहीं मिलती है, तो मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा मुकाबला शिफ्ट करने का विकल्प भी है लेकिन यह मैच कोलकाता की मेजबानी का है, इस वजह से शिफ्ट के आसार कम हैं।
IPL 2025: क्या है पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ को कोलकाता पुलिस ने 6 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए कोई परमिशन नहीं दी है। फ़िलहाल यह मुकाबला अधर में लटका हुआ है। आने वाले समय में इस पर स्थिति साफ़ हो पाएगी। फ़िलहाल तो केकेआर की टीम अपने पहले मुकाबले में लगी है।
IPL 2025: फ़िलहाल केकेआर का ध्यान पहले मैच पर
केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर होने की उम्मीद है और फैन्स का भी ख़ासा मनोरंजन होने वाला है। पिछले सीजन टाइटल जीतने वाली केकेआर से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications