IPL 2025: स्टार्क की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स का नुकसान? क्या टूटेगा प्लेऑफ़ का सपना
IPL 2025: आईपीएल में दूसरे चरण के लिए विदेशी प्लेयर्स के नहीं आने की खबरें सामने आई हैं। दिल्ली कैपिटल्स में मिचेल स्टार्क के नहीं आने की जानकारी भी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलने वाली है, इस वजह से बड़े खिलाड़ी उसकी तैयारी करेंगे।
इस बीच स्टार्क के नहीं आने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा नुकसान होना तय माना जा रहा है। टीम फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है और अगले मैचों में स्टार्क जैसे धांसू गेंदबाज का रहना जरूरी है। इस सीजन स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तहलका मचाने का काम किया है।

स्टार्क का वह प्रदर्शन कौन भूल सकता है, जब उन्होंने 11 यॉर्कर डालकर दिल्ली कैपिटल्स को सुपर ओवर तक लेकर गए और वहां भी मुकाबले में जीत दिला दी थी। राजस्थान के खिलाफ वह अकेले दम पर मुकाबला दिल्ली के पक्ष में करने में सफल हो गए थे। अब उनके नहीं होने से दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान है।
IPL 2025 में स्टार्क का प्रदर्शन
इस सीजन स्टार्क ने एक बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था, 11 मैच खेलकर स्टार्क ने कुल 14 विकेट हासिल किये हैं। लीग चरण के अंत तक उनके रहने से दिल्ली को प्लेऑफ़ में जाने में समस्या नहीं होती लेकिन अब यह काम मुश्किल है।
स्टार्क शुरुआती विकेट लेने और मिडल ओवर्स में खेल को नियंत्रित करने में सक्षम है। उनके नहीं होने से मुकेश कुमार, मोहित शर्मा और दुश्मंथा चमीरा जैसे अन्य गेंदबाज़ों पर दबाव बढ़ सकता है कि वे आगे आकर उस कमी को पूरा करें। स्टार्क टीम के फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज हैं और इस आक्रमण को लीड करते थे।
IPL 2025 की तालिका में कहाँ है दिल्ली
इस समय दिल्ली की टीम 13 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है, चौथे स्थान तक आकर प्लेऑफ़ में जगह बनाने का पूरा मौका है। दिल्ली की टीम के अभी तीन मैच और बचे हुए हैं, सभी मैच जीतने पर तालिका 19 अंकों पर समाप्त होगी, दो मैच जीतने पर 17 अंक होंगे। हालांकि प्लेऑफ़ की दौड़ में यह टीम बनी हुई है लेकिन काम मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications