दिग्गजों को पछाड़ क्रिकेट के बादशाह बने विराट कोहली, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
IPL 2025 Virat Kohli record: आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह किसी टीम के लिए टी20 में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। कोहली ने खलील अहमद की शॉर्ट बॉल पर 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 33 गेंदों में 62 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (IPL 2025 Virat Kohli record)
विराट कोहली ने आईपीएल में बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने 300 आईपीएल छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं था। आज के मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली इस सीजन लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं।

चेन्नई के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड
इससे पहले विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। अब तक आईपीएल में खेले गए मुकाबलों में उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1146 रन बनाए हैं, जो एक नया कीर्तिमान है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए थे। लेकिन कोहली अब वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गए हैं।
टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
विराट कोहली - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 304
क्रिस गेल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 263
रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस के लिए 262
किसी एक मैदान पर टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के
विराट कोहली किसी एक मैदान पर टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए।
विराट कोहली - बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 154 छक्के
क्रिस गेल - एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 151 छक्के
क्रिस गेल - शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में 138 छक्के












Click it and Unblock the Notifications