चैंपियन बनने के बावजूद RCB इन 5 खिलाड़ियों को करेगी रिलीज! IPL 2026 से पहले टीम से बाहर होना तय
IPL 2025 RCB release Players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी के लिए यह सीजन अब तक का सबसे बेस्ट सीजन रहा। इसके बावजूद टीम के कुछ खिलाड़ी बड़े मैच में अपनी उम्मीद के मुताबिक नहीं चमक पाए।
आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी लेगी बड़ा फैसला (IPL 2025 RCB release Players)
ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है ताकि टीम को और मजबूत बनाया जा सके। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी जगह आरसीबी नए खिलाड़ियों को दे सकती है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम कर सकती है।

मयंक अग्रवाल हो सकते हैं रिलीज
सबसे पहले बात करते हैं मयंक अग्रवाल की। मयंक को देवदत्त पडिक्कल की चोट के चलते टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्होंने कुछ अच्छा प्रदर्शन किया, जैसे कि एलएसजी के खिलाफ अहम पारी, लेकिन पडिक्कल के स्वस्थ होकर वापसी करने के बाद मयंक की टीम में जरूरत कम हो जाएगी। इसलिए संभावना है कि उन्हें रिलीज किया जाए।
इन दो धुरंधरों की होगी छुट्टी?
दूसरे नंबर पर हैं मोहित राठी। मोहित को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा गया था, लेकिन इस सीजन में वे प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पाए। टीम प्रबंधन उनके बजाय बेहतर ऑलराउंडर की तलाश कर सकता है। वहीं लुंगी एनगिडी को एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने केवल दो मैच खेले और औसत प्रदर्शन किया।
लियाम लिविंगस्टोन को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता
चौथे नंबर पर अभिनंदन सिंह का नाम है। उन्होंने इस सीजन में आरसीबी की मुख्य टीम में जगह नहीं बनाई। रसिक सलाम के बैकअप विकल्प होने की वजह से टीम प्रबंधन को उनकी जरूरत कम लग रही है। बेहतर विकल्प मिलने पर उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है। लियाम लिविंगस्टोन की बात करें तो उन्हें बड़ी रकम यानी 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।












Click it and Unblock the Notifications