DHONI के नक्शे कदम पर चले ऋषभ पंत, नीचे आए फिर भी नहीं चला बल्ला, हुए बुरी तरह ट्रोल

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत से टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन कप्तान के रूप में उन्होंने जरूर प्रभावित किया है। हालांकि, बतौर बल्लेबाज वह इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप साबित रहे हैं।

धोनी के नक्शे कदम पर चले पंत (IPL 2025 Rishabh Pant)

इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर में गिना जाता है। धोनी की तरह ऋषभ पंत भी लखनऊ के लिए दिल्ली के खिलाफ अंतिम ओवर बल्लेबाजी करने आए। लेकिन वह टीम के लिए फिनिश नहीं कर सके और दो गेंदों बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।

IPL 2025 1

फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऋषभ पंत की यह पारी देखकर फैंस निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उनके खराब फॉर्म के कारण सोशल मडिया पर मीम्स और आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस उनके इस कदम का मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी कीमत पर सवाल उठा रहे हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के प्रदर्शन से क्रिकेट के दिग्गज भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी

ऋषभ पंत का खराब फॉर्म लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। पंत का आक्रामक खेल और उनके बल्ले से आने वाली तेज पारियां टीम के लिए बहुत अहम होती हैं। चेन्नई के खिलाफ 63 रनों की पारी उनकी तरफ से शानदार प्रदर्शन था, लेकिन इसके अलावा वह कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। चेन्नई के अलावा बाकी के 7 मैचों में पंत के बल्ले से सिर्फ 43 रन निकले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+