IPL 2025: Prithvi Shaw पर फिटनेस और फॉर्म नहीं इन 3 कारणों से RCB नहीं जताएगी भरोसा
Prithvi Shaw IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब गिनती के मैच बचे हैं और इस बार आरसीबी (RCB) खिताब के बेहद करीब नजर आ रही है। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैच स्थगित होने की वजह से कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश भी लौट गए हैं। इसके बावजूद फैंस बेसब्री से आईपीएल के बचे मैच का इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली के फैंस को उम्मीद है कि 18 साल का इंतजार इस बार खत्म होगा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला खिताब जीतेगी। हालांकि, आरसीबी के कुछ ओवरसीज प्लेयर्स अपने देश लौट चुके हैं और अब फ्रेंचाइजी को उनके विकल्प तलाशने होंगे।
RCB के संभावित खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ भी
आरसीबी के ओपनर जेकब बेथल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर पृथ्वी शॉ को शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी को आईपीएल में खेलने का अनुभव है, लेकिन 2025 में वह अनसोल्ड रहे थे। उनके साथ फॉर्म और फिटनेस की समस्या भी रही है। हालांकि, पृथ्वी पर फ्रेंचाइजी दांव न लगाए इसके कुछ बेहद ठोस वजहें भी हैं। इसमें फॉर्म और फिटनेस के साथ कुछ दूसरे कारण भी शामिल हैं। जानें किन वजहों से फ्रेंचाइजी मुंबई के इस खिलाड़ी के नाम पर विचार न करे।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: वापसी की राह या ब्रेक का संकेत? पृथ्वी शॉ की क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया सोचने पर मजबूर
अनुशासन की समस्या है सबसे बड़ी
फॉर्म का उतार-चढ़ाव महान और दिग्गज खिलाड़ियों के जीवन में भी आते रहे हैं। पृथ्वी अपनी अपार प्रतिभा के बाद भी कभी टीम इंडिया के लिए मजबूत और भरोसेमंद विकल्प नहीं बन सके। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अनुशासन है। अपने छोटे से करियर में ही वह कई बार विवादों के शिकार रहे हैं। इसमें महिला के साथ बदसलूकी से लेकर प्रतिबंधित दवाई का सेवन भी शामिल है। पृथ्वी के पुराने रिकॉर्ड को देखकर इस बात की उम्मीद कम ही है कि आरसीबी या कोई और फ्रेंचाइजी इस बार उन पर भरोसा जताए।
महीनों से दूर रहे हैं क्रिकेट से
RCB इस बार खिताब जीतने के बेहद करीब है और अब रिप्लेसमेंट के तौर पर भी वह अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत रखना चाहेगी। पृथ्वी ने आखिरी बार किसी घरेलू टूर्नामेंट में दिसंबर 2024 में खेला था. ऐसे में आरसीबी उन्हें टीम में शामिल करे, इसकी संभावना कम ही लगती है। हालांकि, मुंबई के इस बैटर की प्रतिभा पर संदेह नहीं किया जा सकता है और वह कमबैक करने में भी सक्षम हैं।
यह भी पढे़ं: 'चले जाओ!' IPL रीस्टार्ट से पहले एयरपोर्ट पर गुस्से में दिखे Mitchell Starc, जमकर वायरल हो रहा Video
प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होना सबसे बड़ी कमजोरी
अपने करियर में सभी खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजरते हैं, लेकिन बेहतरीन रिकॉर्ड वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता बहुत बड़ा फैक्टर होती है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच प्रवीण आमरे की भी उनके बारे में यही राय है कि पृथ्वी के करियर के समय से पहले खत्म होने की वजह उनमें निरंतरता का अभाव है।












Click it and Unblock the Notifications