'चले जाओ!' IPL रीस्टार्ट से पहले एयरपोर्ट पर गुस्से में दिखे Mitchell Starc, जमकर वायरल हो रहा Video

आईपीएल 2025 के रीस्टार्ट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट पर एक फैन से झुंझलाते हुए नजर आए।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने जब देखा कि एक व्लॉगर उनका वीडियो बना रहा है, तो उन्होंने गुस्से में 'चले जाओ' (Go Away) कह दिया। यह वीडियो तब का बताया जा रहा है जब स्टार्क भारत छोड़ रहे थे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अब भी उनकी वापसी का इंतजार है।

Mitchell Starc

एयरपोर्ट पर दिखे मिचेल स्टार्क
वीडियो में देखा गया कि जैसे ही एक फैन ने दिल्ली एयरपोर्ट के डिपार्चर ज़ोन में मिचेल स्टार्क को कैमरे में कैद करना शुरू किया, तेज गेंदबाज ने चिढ़कर उसे दूर जाने को कहा। माना जा रहा है कि यह वह पल था जब स्टार्क आईपीएल के सस्पेंशन के बाद भारत छोड़कर जा रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका, फ्रेज़र मैकगर्क भी बाहर
दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका उस वक्त लगा जब ओपनर जेक फ्रेज़र मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) भी शेष सीज़न के लिए अनुपलब्ध हो गए। टीम ने उनकी जगह बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान (Mustafizur Rahman) को साइन किया है। फ्रेज़र को पहले ही प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था क्योंकि उन्होंने 6 मैचों में केवल 55 रन बनाए थे।

मुस्तफ़िज़ुर भी हुए रवाना, DC की मुसीबतें बढ़ीं
हालांकि मुस्तफ़िज़ुर भी बुधवार को बांग्लादेश बनाम यूएई टी20 सीरीज़ के लिए दुबई रवाना हो गए। 17 और 19 मई को बांग्लादेश की ये सीरीज़ है और अगर वो दोनों मैच खेलते हैं, तो 20 मई से पहले भारत लौटना मुश्किल है। ऐसे में वह गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दिल्ली का अगला मैच मिस कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और BCB में जारी बातचीत
सूत्रों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से मुस्तफ़िज़ुर को जल्दी रिलीज़ करने की कोशिश कर रही है। विदेशी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट में बोर्ड को भी हिस्सा मिलता है, ऐसे में फ्रेंचाइज़ी इस दिशा में आर्थिक विकल्प तलाश रही है।

आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब कुल 17 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। बचे हुए सभी मुकाबले भारत के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और बेंगलुरु। रविवार को दो बार डबल हेडर होंगे, यानी 18 और 25 मई को एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+