PBKS vs MI Today Pitch And Weather Update: क्वालिफायर-2 में बल्लेबाजों का तूफान या गेंदबाजों का कहर?

Punjab Kings vs Mumbai Indians, Qualifier 2 Pitch Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने आखिरी मोड़ पर है और ट्रॉफी से महज दो मुकाबले दूर खड़ी है। पहला फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही तय हो चुका है, अब बारी है दूसरे फाइनलिस्ट की। एक जून (रविवार) को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 आज शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था, लेकिन लीग में आए एक हफ्ते के ब्रेक के चलते अब क्वालिफायर-2 और फाइनल दोनों अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

narendra modi stadium

PBKS vs MI Pitch Report: यहां बल्लेबाज ही राजा है!
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन पूरी तरह बैटिंग-फ्रेंडली (Batting-Friendly) रही है। अब तक यहां खेले गए 7 में से 6 मुकाबलों में 200+ स्कोर बना है और तीन बार टीमें 230 से भी ज्यादा का स्कोर खड़ा कर चुकी हैं। यानी आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग थ्रिलर बनने जा रहा है!

MI vs PBKS Weather Update: अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट
आज, 1 जून 2025 को अहमदाबाद का मौसम IPL 2025 के क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए पूरी तरह सपोर्टिव नजर आ रहा है। तापमान शाम के वक्त करीब 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ह्यूमिडिटी (Humidity) लगभग 55% के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, मैच के लिहाज से मौसम एकदम साफ है और फैंस को बिना किसी रुकावट के रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी। कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चैरिथ असलांका। मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+