IPL 2025 Points Table: CSK की जीत से प्वाइंट्स टेबल में किसे फायदा? जानें अब क्या है सभी 10 टीमों का हाल

IPL 2025 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की। चेन्नई ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया। जीत के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10 वें स्थान पर ही मौजूद रही। वहीं हार के बावजूद लखनऊ चौथे स्थान पर रहा।

दूसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली (IPL 2025 Points Table)

दूसरी टीमों की बात करें तो करुण नायर की शानदार वापसी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स एक आसान रन चेज को पूरा नहीं कर सकी। जिस वजह से दिल्ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल 2025 सीज़न की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। 12 रन की जीत के बाद मुंबई सातवें स्थान पर पहुंच गई। दिल्ली के एनआरआर हिट का मतलब था कि वह एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर आ गई।

IPL 2025 1

जानें बाकी टीमों का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स सात मैचों में चार जीत और +0.086 के NRR के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात टाइटन्स 8 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस से गंवा दिया और दूसरे स्थान पर है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों और +0.672 के NRR के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें और पंजाब किंग्स छठे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। CSK 4 अंकों और -1.276 के NRR के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे

ऑरेंज कैप जीतने की रेस में खिलाड़ियों की रैंकिंग में निकोलस पूरन 357 रनों के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। GT के साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर हैं वह पूरन से सिर्फ़ 28 रन पीछे हैं। उनके बाद LSG के मिचेल मार्श 295 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पांच मैचों में 250 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।

निकोलस पूरन (LSG) - 7 मैचों में 357 रन
साई सुदर्शन (GT) - 6 मैचों में 329 रन
मिशेल मार्श (LSG) - 6 मैचों में 295 रन
श्रेयस अय्यर (PBKS) - 5 मैचों में 250 रन
विराट कोहली (RCB) - 6 मैचों में 248

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+