Points Table: IPL के पहले सुपर ओवर से हिला टॉप 4! दिल्ली ने किया बड़ा धमाका, अब कौन है पॉइंट्स टेबल का बॉस?
आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर मैच आते ही पॉइंट्स टेबल में भूचाल ले आया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को रोमांचक मुकाबले में हराकर न सिर्फ मैच जीता बल्कि सीजन की पहली टीम बनी जिसने 10 अंक छू लिए। इस जीत के साथ DC टॉप पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान और CSK जैसे दिग्गज नीचे ही फंसे हुए हैं।
आईपीएल में गुरुवार रात का सुपर ओवर मुकाबला सिर्फ दिल्ली और राजस्थान के बीच नहीं था-वो पॉइंट्स टेबल की पूरी तस्वीर बदल गया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब दो और अंक जोड़कर खुद को टॉप पर बैठा दिया है, वहीं राजस्थान की हार ने टॉप 4 की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं अब प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है।

1. दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 10 अंक | NRR +0.744
अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली ने 6 में से 5 मुकाबले जीतकर सबसे पहले डबल डिजिट में एंट्री की है। लगातार 3 जीत के बाद ये टीम अब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे दौड़ रही है।
2. गुजरात टाइटंस (GT) - 8 अंक | NRR +1.081
गुजरात की टीम का नेट रन रेट सबसे बेहतरीन है, जो उनके दबदबे को दर्शाता है। हालांकि पिछला मुकाबला हारकर उन्होंने दिल्ली को टॉप पर आने का मौका दे दिया।
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) - 8 अंक | NRR +0.672
आरसीबी की फॉर्म में थोड़ा अप-डाउन देखने को मिल रहा है लेकिन फिर भी पॉइंट्स टेबल के टॉप 3 में बनी हुई है। विराट और कंपनी के लिए अब लगातार जीत जरूरी है।
4. पंजाब किंग्स (PBKS) - 8 अंक | NRR +0.172
PBKS ने उतार-चढ़ाव के बीच 4 मुकाबले जीतकर अच्छा बैलेंस बनाए रखा है। नेट रन रेट कम है लेकिन टीम की फाइटिंग स्पिरिट हाई है।
5. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - 8 अंक | NRR +0.086
LSG ने सबसे ज़्यादा मैच खेले हैं (7) और उनमें से 4 जीते हैं। लेकिन लगातार हार-जीत के इस क्रम को तोड़ना होगा अगर उन्हें टॉप 4 में बने रहना है।
6. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 6 अंक | NRR +0.547
KKR का रन रेट अच्छा है लेकिन 7 में से 4 मुकाबले गंवाना उन्हें भारी पड़ सकता है। अब हर मैच निर्णायक होता जा रहा है।
7. मुंबई इंडियंस (MI) - 4 अंक | NRR +0.104
MI ने 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, लेकिन वानखेड़े की वापसी से थोड़ी उम्मीद जगी है। बल्लेबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।
8. राजस्थान रॉयल्स (RR) - 4 अंक | NRR -0.714
RR ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और लगातार 3 हार ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। अब हर मैच करो या मरो (must win) जैसा हो गया है।
9. सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) - 4 अंक | NRR -1.245
SRH ने पिछला मैच जीतकर वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन उनका रन रेट अभी भी सबसे खराब में से है। अगला मैच वानखेड़े में है जहां रन बनते हैं - उन्हें वहां खुद को साबित करना होगा।
10. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 4 अंक | NRR -1.276
एम एस धोनी की टीम इस सीजन में सबसे ज़्यादा दबाव में दिख रही है। 7 में से 5 हार और गिरता हुआ NRR - हालात काफी गंभीर हैं।












Click it and Unblock the Notifications