IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने किया नए कप्तान का ऐलान, हार्दिक पांड्या को पहले मैच से बाहर करने की घोषणा
IPL 2025: आईपीएल में एक मैच का बैन झेल रहे हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलने को नहीं मिलेगा। मुंबई इंडियंस का पहला ही गेम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। यह मैच 23 मार्च को चेन्नई में खेला जाना है। इस गेम में मुंबई की टीम में नया कप्तान होगा।
रोहित शर्मा ने टीम के लिए लम्बे समय के लिए कप्तानी की है, उनके कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं है। रोहित शर्मा को इस मुकाबले के लिए कप्तानी का जिम्मा नहीं दिया गया है। उनकी जगह एक अन्य धाकड़ प्लेयर कप कप्तान बनाया गया है।

दरअसल टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है पहले मुकाबले में वही कप्तान होंगे। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि हमें आधिकारिक रूप से यह जानकारी प्रदान की गई है कि हार्दिक पांड्या इस गेम में नहीं खेलेंगे। प्रेस वार्ता करते हुए जयवर्धने ने इसका खुलासा किया।
हार्दिक पांड्या ने खुद के बाहर होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मेरे हाथ में यह नहीं है लेकिन हमें नियम के हिसाब से चलना होगा। मेरी अनुपस्थिति में सूर्या कप्तान होंगे, वह भारतीय टीम को भी टी20 क्रिकेट में लीड करते हैं। इस बयान से हार्दिक पांड्या ने नए कप्तान का नाम बता दिया।
IPL 2025: पिछले सीजन का है अपराध
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने तीन बार धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी की थी और ऐसा तीन बार होने पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता है। ऐसा ही प्रावधान बना हुआ है, उसके तहत कप्तान हार्दिक पांड्या को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है।
IPL 2025: एक दिग्गज पहले से बाहर
इस बीच हार्दिक पांड्या के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह भी नहीं होंगे। वह फ़िलहाल पीठ में चोट से जूझ रहे हैं और रिकवरी के दौर में हैं। बुमराह पहले मुकाबले के अलावा दूसरे मैच से भी शायद बाहर ही रहने वाले हैं। अप्रैल में वह टीम में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications