MI vs CSK: टूट गया 17 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड, आयुष म्हात्रे ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2025, MI vs CSK: 17 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रविवार यानी 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अपना डेब्यू किया। इस धमाकेदार मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया। आयुष म्हात्रे ने राहुल त्रिपाठी की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई और पहले मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया।

आयुष म्हात्रे ने किया धमाकेदार डेब्यू (IPL 2025, MI vs CSK)

इस सीजन आईपीएल के लिए आयुष म्हात्रे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किए गए थे। टीम में शामिल होते ही एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया। 17 वर्षीय यह युवा खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान पर डेब्यू कर रहा है क्योंकि यह युवा मुंबई से है और घरेलू क्रिकेट में उनके लिए खेलता है।

IPL 2025 1

आयुष म्हात्रे की हो रही जमकर तारीफ

आयुष म्हात्रे ने दीपक चाहर की गेंद पर आउट होने से पहले सिर्फ 15 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी के साथ अपने आईपीएल डेब्यू पर मजबूत छाप छोड़ी। सीएसके के बल्लेबाज ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। जिसे देखकर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बेहद खुश नजर आए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास

आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। महज 17 साल 278 दिन की उम्र में डेब्यू कर वह ऐसा करने वाले चेन्नई की तरफ से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने 2008 में पहले सीजन में अभिनव मुकुंद द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

चेन्नई की तरफ से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

आयुष म्हात्रे - 17 साल 278 दिन
अभिनव मुकुंद - 18 साल 139 दिन
अंकित राजपूत - 19 साल 123 दिन
मथीशा पथिराना - 19 साल 148 दिन
नूर अहमद - 20 साल 79 दिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+