IPL 2025: अब इतने बजे शुरू होगा मेगा ऑक्शन, आखिर क्यों बदला गया समय, नोट कर लें नया टाइम

IPL 2025 mega auction live streaming details: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए पहले नीलामी का समय भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे तय किया गया था। लेकिन अब नीलामी की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब नीलामी 24 और 25 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यानी भारत में ऑक्शन की शुरुआत साढ़े तीन बजे की जाएगी।

बदल गया ऑक्शन का समय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन की शुरुआत 2 दिन बाद होगी, लेकिन इस बार नीलामी का समय थोड़ा बदल गया है। पहले यह दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू किया जाएगा। यह बदलाव हाल ही में घोषित किया गया है और अब सभी टीमों और खिलाड़ियों को इस नई समयसीमा के अनुसार तैयारी करनी होगी।

IPL 2025 1

आखिर क्यों बदल गया समय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से शुरू हो गया है। वहीं 24-25 नवंबर को आईपीएल मेगा ऑक्शन भी आयोजित किया जाना है। हालांकि, ब्रॉडकास्टर्स को यह चिंता थी कि इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की टाइमिंग आपस में टकरा सकती है। खासकर पर्थ टेस्ट मैच की समय सीमा के चलते, जिसमें खराब रौशनी और स्लो ओवररेट जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे मैच का समय बढ़ सकता है।

इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने यह सुझाव दिया कि टेस्ट मैच के दिन का खेल आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया जाए। इस निर्णय से न केवल आईपीएल नीलामी का समय प्रभावित नहीं होगा, बल्कि टेस्ट मैच का पूरा प्रसारण भी ठीक तरह से किया जा सकेगा। नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगी। इसमें 574 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

574 खिलाड़ियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

फैंस के बीच आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर काफी दिलचस्पी बनी हुई है। जोफ्रा आर्चर का 575वें खिलाड़ी के तौर पर नीलामी में शामिल होने का अनुमान है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+