IPL 2025 Mega Auction: टीमों ने अपने कप्तानों पर लुटाए करीब 200 करोड़! जानें हर टीम के संभावित कप्तान

IPL 2025 mega auction Day 2: आईपीएल ऑक्शन का पहला दिन टीमों के लिए शानदार गुजरा। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें 10 टीमों ने 199.35 करोड़ रुपये केवल अपने कप्तानों के लिए खर्च किए। हालांकि, कुछ टीमों ने अभी तक अपनी कप्तानी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान के मुताबिक इन खिलाड़ियों को कप्तानी मिलने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस ने पंड्या को दिए इतने रुपये

मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पंड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि, बतौर कप्तान पंड्या का पिछला सीजन आईपीएल में बेहद खराब गुजरा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई आईपीएल ट्रॉफियां जीती हैं, लेकिन वह इस बार टीम की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे।

IPL 2025 1

रुतुराज गायकवाड़ को मिले इतने करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रुतुराज गायकवाड़ अगले सीजन भी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

दिल्ली ने राहुल को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में केएल राहुल दिल्ली के नए कप्तान हो सकते हैं।

संजू सैमसन को मिले 18 करोड़

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, और इस बार भी उनकी कप्तानी के तहत टीम उतर सकती है। संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया है।

कोहली को 21 करोड़ में किया रिटेन

फाफ डु प्लेसिस ने पिछले कुछ सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की थी। लेकिन इस सीजन वह टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर सकत हैं, जिन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया गया है।

केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ में किया रिटेन

पिछले सीजन तक श्रेयस अय्यर कोलकाता की कप्तानी कर रहे थे और उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। लेकिन अब वह केकेआर का हिस्सा नहीं है, ऐसे में रिंकू सिंह को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ में रिटेन किया है।

पंजाब किंग्स में अय्यर की एंट्री

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। अय्यर को कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है, क्योंकि वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और पिछले सीज़न में पंजाब के साथ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

पैट कमिंस को मिले इतने करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान पैट कमिंस को रिटेन किया है। टीम ने पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14-14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। नितीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

लखनऊ पहुंचे पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल नीलामी के सबस महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत को खरीदने में कामयाबी हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। जबकि गुजरात के लिए शुभमन गिल फिर से कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+