कौन है 18 साल का यह खिलाड़ी, जो ऑक्शन में हो गया मालामाल, MI ने लगाया करोड़ों का दांव
IPL 2025 mega auction Day 2: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। गजनफर महज 18 साल के हैं और उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर के रूप में भी काम किया है, जिससे उनकी टीम में पहले से पहचान बनी हुई थी।
गजनफर का रिकॉर्ड रहा है शानदार
गजनफर का डोमेस्टिक क्रिकेट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है, और यही वजह है कि उन्हें लेकर अन्य टीमों में भी रुचि थी। पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई थी, और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी इस दौड़ में शामिल हुई। आरसीबी ने उनकी बोली 2 करोड़ रुपये तक बढ़ाई, जबकि केकेआर ने 4.60 करोड़ रुपये तक बोली लगाई। अंत में मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर गजनफर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

कौन हैं गजनफर
गजनफर अपनी फिंगर-स्पिन और कैरम बॉल के लिए पॉपुलर हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे। अब तक उन्होंने 8 वनडे मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वे इमर्जिंग एशिया कप में अफगानिस्तान की विजेता टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। गजनफर ने 16 टी-20 मैचों में 5.71 की बेहतरीन इकॉनमी से 29 विकेट लिए हैं।
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी से पहले जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये की भारी राशि में रिटेन किया था। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये) को भी अपनी टीम में बनाए रखा था। इससे यह भी साफ हो गया है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications