IPL 2025 mega auction Day 2: RCB के पास सबसे ज्यादा पैसा, इन पांच खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

IPL 2025 mega auction Day 2: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल खिताब जीतने का सपना साल 2025 में पूरा हो सकता है। टीम के पास आईपीएल 2025 नीलामी में एक मजबूत स्क्वाड बनाने का बेहतरीन मौका है। आईपीएल 2024 सीजन के लिए आरसीबी ने केवल तीन खिलाड़ी रिटेन किए थे। इसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और अनकैप्‍ड यश दयाल शामिल हैं।

पिछले साल रहा था शानदार प्रदर्शन

पिछले साल आरसीबी ने लगातार सात मैच हारने के बाद शानदार वापसी की और प्लेऑफ तक का सफर तय किया। हालांकि, टीम तीन बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद रनर्स-अप बनकर रह गई। आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अब तक 9 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है, लेकिन खिताब से दूर ही रही है। लेकिन इस बार टीम के पास ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।

IPL 2025 1

किन खिलाड़ियों को मिले कितने पैसे

आईपीएल 2025 नीलामी के लिए आरसीबी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये, रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इन खिलाड़ियों के अलावा ऑक्शन के पहले जोश हेजलवुड, लियम लिवेस्टंग और जितेश शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है।

इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन आरसीबी के पास सबसे अधिक करीब 30 करोड़ से अधिक पैसे बचे हुए हैं। ऐसे में आरसीबी कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। वाशिंगटन सुंदर, नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर टीम की नजर रहने वाली है। इसके अलावा पिछले सीजन टीम की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसी एक बार फिर आरसीबी का हिस्सा बन सकते हैं।

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

लियाम लिविंगस्‍टन- 8.75 करोड़
फिल सॉल्‍ट-11.50 करोड़
जितेश शर्मा- 11 करोड़
जोश हेजलवुड-12.50 करोड़
रस‍िख सलाम डार- 6 करोड़
सुयश शर्मा- 2.6 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+