IPL इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों में जंग आज, कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें आंकड़े

IPL 2025 LSG vs PBKS: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की टीमें मंगलवार यानी एक अप्रैल को आपस में भिड़ने को तैयार है। लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का 13वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले को जीतने में सफल रही थी। ऐसे में लखनऊ-पंजाब की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

IPL इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ी की टक्कर (IPL 2025 LSG vs PBKS)

आईपीएल 2025 में पहली बार ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच टक्कर होने वाली है। ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था। जबकि 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को खुद से जोड़ा है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दवाब होगा। आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर आईपीएल में कौन किस पर भारी रहा है।

IPL 2025 1

113 मैचों के बाद बेहतर बल्लेबाज कौन

ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और 2024 तक इस टीम के लिए खेलते रहे थे। अब 2025 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। पंत ने 113 आईपीएल मैचों की 112 पारियों में 34.73 की औसत से 3299 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.21 का रहा है। उनके नाम 18 अर्धशतक और 1 शतक भी है और उनका सर्वोच्च स्कोर 128 रन रहा है।

दोनों में आखिर किसका पलड़ा भारी

पंत ने अब तक 155 छक्के और 296 चौके लगाए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर के नाम 122 छक्के और 276 चौके हैं। इस हिसाब से पंत बाउंड्री हिटिंग में श्रेयस से काफी आगे हैं। हालांकि, अगर हम दोनों के वर्तमान फॉर्म को देखें, तो श्रेयस अय्यर इस समय अधिक बेहतक दिखाई दे रहे हैं। पंत बड़े शॉट्स और बाउंड्री हिटिंग में आगे हैं, श्रेयस अय्यर का निरंतरता और रन बनाने का तरीका उन्हें इस समय फॉर्म के लिहाज से बेहतर बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+