LSG vs GT: कौन हैं हिम्मत सिंह? LSG के लिए डेब्यू मैच में ऐसा रहा प्रदर्शन, DPL में किया था कमाल
IPL 2025 LSG vs GT: दिल्ली के 28 वर्षीय बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने का काम किया। प्रियांश आर्या की तरह हिम्मत सिंह ने भी डीपीएल यानी दिल्ली प्रीमीयर लीग में अपना दमखम दिखाने में कामयाबी हासिल की थी। हिम्मत सिंह की शानदार बल्लेबाजी को देखकर ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदने का काम किया।
हिम्मत सिंह को मिला डेब्यू करने का मौका (IPL 2025 LSG vs GT)
हिम्मत ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है। मार्श अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। मार्श 5 मैचों में 265 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पांच पारियों में चार अर्धशतक और एक शून्य बनाया है। ऐसे में हिम्मत को डेब्यू करने का मौका मिला।

हिम्मत सिंह कौन हैं?
हिम्मत सिंह ने 55 टी20 मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 133 के स्ट्राइक रेट से 917 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत की प्रमुख घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के 2024 संस्करण में 8 पारियों में 148 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 381 रन बनाए, जो कि केवल प्रियांश आर्य और आयुष बदोनी से पीछे हैं। प्रियांश आर्य ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शतक जड़कर पहले ही बड़ी छाप छोड़ दी है।
पहले मैच में कैसा रहा प्रदर्शन
हालांकि, हिम्मत सिंह को अपने पहले आईपीएल मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वहीं बतौर फील्डर भी वह कोई कैच पकड़ने में सफल नहीं हो सके। 28 वर्षीय हिम्मत सिंह आने वाले मैचों में लखनऊ के लिए दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हिम्मत सिंह ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स की कमान संभाली थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications