IPL 2025, KKR VS RCB: शाहरुख ने टीम को दिया स्पेशल मैसेज, जानिए हर साल KKR से कितना कमाते हैं किंग खान ?

IPL 2025: दौलत-शौहरत का दंगल आईपीएल 2025 आज से शुरू है, सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में है। क्रिकेट फैंस बड़ी ही शिद्द्त से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए केकेआर के सह मालिक और बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान कोलकाता पहुंच चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने अपने सभी साथियों को एक वीडियो के जरिए स्पेशल मैसेज भेजा है। जिसमें उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को खुश और स्वस्थ रहने के दुआएं दी हैं और टीम के कैप्टन अजिंक्ये रहाणे और कोच चंद्रकांत पंडित को खास धन्यवाद दिया है।

IPL 2025

उन्होंने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि आप हमारे साथ अच्छा खेलेंगे', शाहरूख खान का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि KKR ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'किंग खान का प्यार, नाइट्स के नाम।'

साल 2024 का आईपीएल खिताब केकेआर ने ही जीता था (IPL 2025)

मालूम हो कि शाहरूख खान आज आईपीएल ओपनिंग सेरोमनी का भी हिस्सा हैं। इस शो में श्रेया घोषाल और दिशा पटानी जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी। मालूम हो कि साल 2024 का आईपीएल खिताब केकेआर ने ही जीता था इसलिए इस बार भी इस टीम से लोगों का खासी उम्मीद है।

शाहरुख की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है (IPL 2025)

मालूम हो कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टरों की लिस्ट में शामिल हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, 57 वर्षीय अभिनेता की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है जबकि फोर्ब्स के अनुसार, वह Highest Paid बॉलीवुड अभिनेता भी हैं, जो प्रति फिल्म 150 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं । फिल्मों के अलावा वो हर साल आईपीएल से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

केकेआर से होती है शाहरुख की तगड़ी कमाई (IPL 2025)

दरअसल आईपीएल फ्रेंचआई और बीसीसीआई के करार के मुताबिक BCCI हर आईपीएल टीम को टीवी टेलिकास्ट और स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा देती है। इसके अलावा किंग खान ब्रांड एंडोर्समेंट, फ्रेंचाइजी फीस के तौर पर भी गाढ़ी कमाई करते हैं।

Take a Poll

केकेआर में शाहरुख 55 परसेंट के मालिक हैं (IPL 2025)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर हर साल आईपीएल में करीब 150 से 160 करोड़ की कमाई करती है और चूंकि शाहरुख की अन्य पार्टनर्स से ज्यादा की हिस्सेदारी है इसलिए वो अकेले इससे 70-80 करोड़ कमाते हैं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+