KKR vs RCB: मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती ने विराट कोहली को दी चेतावनी, गेम प्लान का किया खुलासा

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से ईडन गार्डन्स में होगा। इस मुकाबले से पहले केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दोनों खिलाड़ी हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। हालांकि, पहले ही मैच पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है।

varun chakaravarthy sends stern warning to virat kohli

RCB vs KKR: वरुण चक्रवर्ती बनाम विराट कोहली

वरुण चक्रवर्ती ने अब तक सात पारियों में विराट कोहली का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 39 गेंदों में सिर्फ 40 रन दिए हैं और एक बार उन्हें पवेलियन भेजा है। इस रिकॉर्ड के साथ वह कोहली के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

RCB vs KKR: कोहली के खिलाफ रणनीति पर बोले वरुण

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण ने बताया कि उन्होंने अपनी पिछली रणनीति को बनाए रखा है और इस बार भी उसी तरह की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि, 'विराट के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने मेरे खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है और मैं भी उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।'

RCB vs KKR: आरसीबी के खिलाफ कैसी होगी रणनीति?

अपनी गेंदबाजी रणनीति को लेकर वरुण ने ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, हर साल मैं अपनी गेंदबाजी में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता हूं। गेंद बाएं, दाएं या सीधे जा सकती है। असली खेल इस बात पर निर्भर करता है कि मैं किस गेंद का चुनाव करता हूं और उनका क्रम क्या रहेगा।'

RCB vs KKR: हर टीम को माना मजबूत, हर भूमिका के लिए तैयार

वरुण ने जोर दिया कि आईपीएल में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती और सभी टीमें बैलेंस हैं। उन्होंने कहा कि, आईपीएल में हर टीम मजबूत है। आरसीबी के पास शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन हमने भी अपनी रणनीति तैयार की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

KKR vs RCB: हाईवोल्टेज मुकाबले की तैयारी

आईपीएल 2025 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में खेलेंगी। अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी करेंगे, जबकि आरसीबी की कमान पहली बार राजत पाटीदार के हाथों में होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+