IPL 2025: विराट कोहली या कोई और...कौन होगा RCB का नया कप्तान? रेस में शामिल ये तीन दिग्गज
IPL 2025, RCB Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक नए कप्तान की खोज की खबरें मेगा ऑक्शन के बाद से ही चर्चा में हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि विराट कोहली फिर से टीम के कप्तान बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। क्योंकि विराट की कप्तानी में टीम ने कई शानदार मैच खेले हैं और उनका आक्रामक नेतृत्व फैंस के बीच हमेशा लोकप्रिय रहा है।
क्या कोहली होंगे आरसीबी के कप्तान?
कोहली की कप्तानी में टीम ने आईपीएल में कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। अगर वह फिर से RCB का नेतृत्व करते हैं, तो यह टीम के लिए अच्छा बदलाव ला सकता है और उनकी जीत की उम्मीदों को भी बढ़ा सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB की प्रबंधन टीम कोहली को फिर से कप्तान बनाने का फैसला करती है या टीम में कोई नया नेतृत्व चुनने की योजना बनाती है।

रजत पाटीदार पर लगाया जा सकता है दांव
रजत पाटीदार विराट कोहली के बाद आरसीबी के दूसरे सबसे अहम बल्लेबाज बन गए हैं। 31 साल के पाटीदार इस समय अपने करियर के उस मोड़ पर हैं, जहां वे अपनी बल्लेबाजी का पूरा आनंद ले रहे हैं। पाटीदार इस वक्त घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी कर रहे हैं और यहां भी उनकी कप्तानी सफल रही है। इस सफलता के बावजूद उनकी बल्लेबाजी पर कोई दबाव नहीं दिख रहा, और वह लगातार रन बनाते जा रहे हैं।
क्रुणाल पांड्या बन सकते हैं कप्तान
क्रुणाल पांड्या भी एक अनुभवी कप्तान रह चुके हैं। क्रुणाल का नेतृत्व बड़ौदा टीम के साथ शानदार रहा है, जहां उन्होंने राज्य टीम को कई बार सफलता दिलाई है। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में उनका अनुभव उन्हें एक प्रभावी कप्तान बनाता है, खासकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी टीम की शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वह कप्तान के दावेदार हो सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार पर रहेगी नजर
यूपी टी20 लीग और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी कप्तान बनाए जा सकते हैं। भुवनेश्वर का अनुभव और क्रिकेट के प्रति गहरी समझ उन्हें एक बेहतरीन कप्तान बना सकता है। वह न केवल गेंदबाजी में माहिर हैं, बल्कि खेल की रणनीति और टीम के भीतर माहौल बनाने में भी उनकी भूमिका अहम होती है। लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के कारण उनकी खेल समझ अब बहुत गहरी हो चुकी है, जिससे उन्हें टीम की योजना बनाने और मैच के दौरान निर्णय लेने में सहायता मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications