IPL 2025: हरभजन सिंह ने रातोंरात कर दिया बड़ा गेम, प्लेऑफ़ का वेन्यू बदलने पर मजबूर हुई BCCI

IPL 2025: आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत के समय प्लेऑफ़ के वेन्यू को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई थी। बीते मंगलवार को फाइनल सहित सभी चार मैचों का वेन्यू घोषित कर दिए गए हैं। इस बीच सवाल भी हैं कि जिन स्टेडियमों को ये मैच मिलने थे, वहां आयोजन रद्द क्यों कर दिया गया।

कोलकाता और हैदराबाद में होने वाले मैचों को दो अन्य स्टेडियमों में शिफ्ट कर दिया गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा देखी गई थी। चंडीगढ़ के मुल्लानपुर और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को प्लेऑफ़ मैचों के लिए वेन्यू बनाया गया है।

IPL 2025

प्लेऑफ़ 1 और एलिमिनेटर 29 और 30 मई को मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। प्लेऑफ़ 2 और फाइनल 1 और 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे। अब इसमें नई बात सामने यह आई है कि वेन्यू बदलने में हरभजन सिंह की अहम भूमिका रही है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को समझाने के लिए हरभजन सिंह ने काफी मेहनत की और अंततः बोर्ड ने उनकी बात मान ली। हरभजन ने बोर्ड को यह समझाया कि मुल्लानपुर स्टेडियम क्यों मौसम के हिसाब से मैचों का आयोजन कराने के लिए सही स्टेडियम है। उन्होंने इस स्टेडियम को प्लेऑफ़ मैचों के लिए उपयुक्त बताया और बीसीसीआई को राजी कर लिया। भज्जी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ क्रिकेटिंग एडवाइजर हैं।

IPL 2025: भज्जी ने दी दलीलें

भज्जी ने मैचों के लिए निर्णय लेने वाले लोगों को यह बताया कि न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम सुविधाओं और दर्शकों के हिसाब से बिलकुल सही है। वह सिर्फ बीसीसीआई को समझाने में ही आगे नहीं थे, बल्कि पिच के निरीक्षण और लोजिस्टिक्स सपोर्ट आदि को लेकर भी बातचीत कर रहे थे।

IPL 2025: कोलकाता-हैदराबाद थे वेन्यू

टूर्नामेंट के पुराने शेड्यूल के अनुसार कोलकाता और हैदराबाद को ही मेजबानी करनी थी। कोलकाता में फाइनल मुकाबला खेला जाना था। भारत-पाक टेंशन के बीच इवेंट रुक गया और अब फिर से शुरू होने के बाद मौसम सम्बंधित समस्याएँ आ सकती हैं। बारिश से मैचों को बचाने के लिए वेन्यू बदल दिए गए हैं। यह बोर्ड की तरफ से कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+