बतौर कप्तान अपना अंतिम मुकाबला खेलने उतरेंगे धोनी! तोड़ना चाहेंगे शुभमन गिल का दिल

IPL 2025 GT vs CSK: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है। ये दोनों टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अंतिम आईपीएल 2025 ग्रुप-स्टेज मैच खेलने वाली है। चेन्नई जहां प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टॉप 2 में पहुंचने की कोशिश करेगी। धोनी के लिए यह बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल मुकाबला हो सकता है।

धोनी जीत दर्ज करना चाहेंगे (IPL 2025 GT vs CSK)

गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टॉप 2 में बने रहने के लिए गुजरात की टीम को आखिरी मैच जीतना जरूरी है। अगर चेन्नई गुजरात को हराने में सफल होती है तो शुभमन गिल के लिए प्लेऑफ के टॉप पर पहुंचने का सपना चकनाचूर हो सकता है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज करना होगा।

IPL 2025 1

गुजरात टाइटंस के पास टॉप टू में जगह बनाने का मौका

गुजरात टाइटंस के जीतने पर टॉप टू में जगह बनाने की गारंटी है। हारने पर भी शुभमन गिल की टीम को फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिल सकते हैं, लेकिन दूसरी टीमों के परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में गुजरात के सामने चेन्नई अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी। धोनी की कप्तानी में टीम इस सीजन का समापन जीत के साथ करने पर जोर देगी।

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, दासुन शनाका, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, रचिन रवींद्र, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+