RCB vs PBKS Playing XI: फाइनल से पहले पंजाब को बड़ा झटका? बेंगलुरु भी कर सकती है सरप्राइज!

RCB vs PBKS Playing XI: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा, लेकिन इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI को लेकर बड़ी खबरें आ रही हैं।

पंजाब की ओर से एक मैच विनर खिलाड़ी बाहर हो सकता है। वहीं बेंगलुरु भी फाइनल के लिए चौंकाने वाला बदलाव कर सकती है।

Rajat Patidar and Shreyas Iyer

पंजाब किंग्स को बड़ा झटका- चहल की जगह हरप्रीत बरार?
पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन से युजवेंद्र चहल को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह हरप्रीत बरार को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। चहल की फिटनेस को लेकर कुछ संदेह है और PBKS टीम मैनेजमेंट रिस्क नहीं लेना चाहती।

हरप्रीत बरार ने पिछली पारियों में सधी हुई गेंदबाजी और किफायती स्पैल डाले हैं। कोहली और पाटीदार जैसे दिग्गजों के खिलाफ हरप्रीत बरार को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है, क्योंकि वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और ऐसी पिचों पर मदद मिलती है।

RCB का सरप्राइज- क्या लिविंगस्टोन होंगे बाहर?
RCB की संभावित XI में एक चौंकाने वाला नाम बाहर बैठ सकता है। लियम लिविंगस्टोन की हालिया फॉर्म में गिरावट और गेंद के साथ योगदान न दे पाना टीम को दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है। ऐसे में रोमारियो शेफर्ड को फिर से मौका मिल सकता है, जो फिनिशिंग रोल के साथ-साथ डेथ ओवर में गेंदबाजी भी करते हैं।

टीम बैलेंस और रणनीति के चलते बदलाव
दोनों टीमों के संभावित बदलावों का मकसद प्लेइंग कंडीशंस और रणनीति को ध्यान में रखकर बेस्ट कॉम्बिनेशन उतारना है। जहां बेंगलुरु को विराट कोहली और जोश हेजलवुड से उम्मीदें होंगी, वहीं पंजाब को श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह जैसे घरेलू स्टार से बड़ी पारी की दरकार होगी।

RCB Predicted Playing XI: आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल, राजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन/रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

PBKS Predicted Playing XI: पंजाब की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, ओमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार/ युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+