DC के लिए वन मैन आर्मी बने आशुतोष शर्मा, सारे धुरंधर हुए फेल फिर भी टीम को दिला दी जीत
IPL 2025 DC vs LSG Ashutosh Sharma: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे। आशुतोष शर्मा ने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर दिल्ली को एक असंभव लक्ष्य हासिल कर जीत दिला दी। दिल्ली ने 66 के स्कोर पर ही 6 विकेट खो दिए थे, इसके बाद आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने मैच को बदल दिया।
आशुतोष शर्मा बने मैच के हीरो (IPL 2025 DC vs LSG Ashutosh Sharma)
दिल्ली की टीम ने 3 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए तेज गति से बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। दिल्ली को जीत के लिए 46 गेंदों में 97 रनों की जरूरत थी। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स इस बीच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विपराज निगम ने आकर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दबाव पूरी तरह से लखनऊ पर डाल दिया।

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई जीत
आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को एक जीत हुए मुकाबले में हार थमा दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। एक समय दिल्ली के लिए ये लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन लग रहा था, लेकिन टीम ने इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।












Click it and Unblock the Notifications