IPL 2025 में भी दिखेगा DHONI का जलवा! CSK के CEO ने माही को लेकर दी गुड न्यूज, झूम उठे फैंस
IPL 2025 CSK, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ इस सीजन का अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। सबसे बड़ा सवाल यहां यह है कि महेंद्र सिंह धोनी क्या अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे?
CSK के CEO ने तोड़ी चुप्पी
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। काशी विश्वनाथ ने कहा कि मैं नहीं जानता कि महेंद्र सिंह धोनी क्या करने वाले हैं। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब केवल धोनी ही दे सकते हैं। हमने हमेशा ही धोनी के फैसलों का सम्मान किया है। हम यह फैसला भी उनके ऊपर ही छोड़ते हैं।

अगले साल खेलने की जताई उम्मीद
हालांकि, काशी विश्वनाथ ने उम्मीद जताई है कि अगले साल यानी कि आईपीएल 2025 में धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि वह अगले सीजन चेन्नई के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह फैंस और मेरा नजरिया तथा उम्मीद है। काशी विश्वनाथ के इस बयान के बाद धोनी के फैंस बेहद खुश हैं।
धोनी खुद करते रहे हैं ऐलान
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ सालों से लगातार अपने आखिरी मुकाबले के बाद अगले सीजन खेलने का ऐलान करते रहे हैं। हर साल ये सवाल ब्रॉडकास्ट द्वारा पूछा गया है। लेकिन इस सीजन के लिए ऋतुराज गायकवाड को टीम का कप्तान बनाया गया। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी से आखिरी मैच में इस चीज को क्लियर करना मुमकिन नहीं हो सका।
42 की उम्र में भी फिट हैं माही
बता दें कि अगले सीजन महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो जाएंगे। हालांकि, धोनी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। वह पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में 161 रन बनाने का काम किया। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 220.55 का रहा। लंबे समय से चेन्नई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल 2025 में सीएसके की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications